भीषण ठंड और घने कोहरे से किसानों की बढ़ी चिंता, फसलों पर मंडराया संकट
निवाड़ी जिले में पड़ रही भीषण ठंड और घने कोहरे ने किसानों की चिंता बढ़ा दी है। मौसम के अचानक बदले मिजाज के कारण जिले भर में किसानों की फसलें संकट में नजर आ रही हैं। लगातार कोहरा छाए रहने और धूप नहीं निकलने से रबी फसलों पर प्रतिकूल असर पड़ रहा है।किसानों का कहना है कि मौजूदा मौसम के चलते सरसों और गेहूं की फसलें सबसे ज्यादा प्रभावित हो रही हैं। सरसों की फसल पर ठंड और नमी का सीधा असर दिखाई दे रहा है, जिससे पौधों की बढ़वार रुक गई है। वहीं गेहूं की फसल पर पाले का खतरा मंडराने लगा है, जिससे किसानों की परेशानी और बढ़ गई है।किसानों का कहना है कि कई दिनों से धूप नहीं निकलने के कारण फसल कमजोर हो रही है और अगर यही हालात बने रहे तो फसलों में रोग लगने का खतरा भी बढ़ जाएगा। खेतों में नमी अधिक होने से कीट और बीमारियों की आशंका बनी हुई है।मौसम की मार से परेशान किसान प्रशासन और कृषि विभाग से उचित सलाह और मदद की मांग कर रहे हैं, ताकि समय रहते फसलों को बचाया जा सके।

मद्महेश्वर-तुंगनाथ धाम के कपाट खुलने की तारीख कल होगी घोषित, डीएम की मौजूदगी में होंगे धार्मिक अनुष्ठान
TMC सांसद का केंद्र पर हमला, संसद की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल
केदारनाथ यात्रा 2026 का काउंटडाउन शुरू, धाम पहुंचकर DM-SP ने तैयारियों का लिया जायजा
राहुल गांधी का केंद्र सरकार पर हमला, असम सीएम पर लगाए गंभीर आरोप
12,500 में खरीदे 30 हजार के नकली नोट, पुलिस ने किया बड़ा खुलासा