सर्व ब्राह्मण समाज दो दिवसीय धार्मिक व पारिवारिक यात्रा पर रवाना
नागदा — सर्व ब्राह्मण समाज की दो दिवसीय धार्मिक एवं पर्यटन यात्रा गुरुवार को विश्वकर्मा मंदिर से भगवान हनुमानजी की महाआरती के पश्चात शाम 4.30 बजे लक्ज़री बस द्वारा रवाना हुई। यात्रा का शुभारंभ नववर्ष के पावन अवसर पर किया गया।समाज के पुरुषोत्तम सारस्वत ने जानकारी देते हुए बताया कि इस यात्रा के अंतर्गत समाजजन पोईचा एवं आसपास के प्रमुख दर्शनीय स्थलों का भ्रमण करेंगे। रात्रि विश्राम पोईचा में रहेगा, जहां स्वामीनारायण मंदिर के दर्शन एवं जंगल सफारी का आनंद लिया जाएगा।यात्रा के दूसरे दिन 10 जनवरी को स्टेच्यू ऑफ यूनिटी, जंगल सफारी तथा नर्मदा बांध के दर्शन कर यात्रा का समापन होगा।इस अवसर पर कार्यक्रम संयोजक रोहित व्यास, संरक्षक गुलजारीलाल त्रिवेदी, समाज अध्यक्ष आनंद दीक्षित सहित सुरेश उपाध्याय, दीपक रावल, पुरुषोत्तम पुरोहित, राकेश शर्मा, प्रहलाद शर्मा, मुरलीमनोहर पाराशर, अर्जुन पंडित, राधा वल्लभ व्यास, महेन्द्र जोशी, राजेन्द्र शर्मा, आलोक नागर, अग्निवेश पाण्डेय, रामजी त्रिपाठी, मनीष व्यास, सुनील त्रिवेदी, विजय प्रकाश मेहता, सीमा सारस्वत, माया शर्मा एवं लता शर्मा यात्रा में शामिल हुए।

राहुल गांधी का केंद्र सरकार पर हमला, असम सीएम पर लगाए गंभीर आरोप
12,500 में खरीदे 30 हजार के नकली नोट, पुलिस ने किया बड़ा खुलासा
बिहार में 15 को नए मुख्यमंत्री का शपथ ग्रहण संभव, पीएम के शामिल होने की भी संभावना
कानूनी लड़ाई में मिली राहत, फरमान खान को बड़ा फायदा