प्रिंसिपल गुप्ता ने बीसीसीआई स्कूल के बच्चों और उनके परिवारों से की मुलाकात
नागदा के भारत कॉमर्स स्कूल के प्रिंसिपल बी. गुप्ता ने आज अशोक कॉलोनी में स्थित बीसीसीआई स्कूल का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने स्कूल के बच्चों से व्यक्तिगत रूप से मुलाकात की और उनकी पढ़ाई एवं व्यवहार संबंधी कमजोरियों के बारे में उन्हें समझाया।प्रिंसिपल गुप्ता ने बच्चों से संवाद के साथ-साथ उनके अभिभावकों को भी बच्चों द्वारा की जा रही लापरवाही और अनुपस्थिति की जानकारी दी। कई बच्चे अपने घरों से अनुपस्थित पाए गए, जबकि कुछ बच्चों को पतंगबाजी करते हुए देखा गया।इस मौके पर प्रिंसिपल गुप्ता ने अन्य बस्तियों का भी दौरा किया और लगभग चालीस बच्चों के परिवारों से व्यक्तिगत रूप से मुलाकात कर उन्हें बच्चों की पढ़ाई और अनुशासन के प्रति जागरूक किया।बी. गुप्ता का मानना है कि स्कूल और परिवार दोनों को मिलकर बच्चों की शिक्षा और सुधार पर ध्यान देना चाहिए, ताकि उनका समग्र विकास सुनिश्चित किया जा सके।

नोएडा में बवाल: वेतन बढ़ाने की मांग पर उग्र हुए श्रमिक, पुलिस जीप समेत 5 गाड़ियां फूंकी
IPL 2026 में क्रुणाल का नया हथियार, बल्लेबाज भी हैरान