कड़ाके की सर्दी में नगर निगम का मानवीय अभियान, बेसहारा लोगों को मिल रहा सहारा
मथुरा।
उत्तर भारत में इन दिनों कड़ाके की सर्दी और शीतलहर का प्रकोप जारी है। ऐसे मौसम में खुले आसमान के नीचे रहने वाले बेसहारा और असहाय लोग सबसे अधिक प्रभावित हो रहे हैं। इसी को ध्यान में रखते हुए मथुरा नगर निगम ने एक सराहनीय मानवीय पहल शुरू की है।मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर नगर निगम की टीमें शहर के बस स्टैंड, रेलवे स्टेशन, प्रमुख चौराहों और अन्य सार्वजनिक स्थानों पर जाकर खुले में सो रहे लोगों की तलाश कर रही हैं। जरूरतमंदों को रेन बसेरों में सुरक्षित ठिकाना, गर्म कंबल और अन्य आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं।नगर निगम के अधिकारी और कर्मचारी रातभर सक्रिय रहते हुए यह सुनिश्चित कर रहे हैं कि भीषण ठंड में कोई व्यक्ति असहाय न रहे। रेन बसेरों में साफ-सफाई, रोशनी और बुनियादी सुविधाओं की नियमित जांच भी की जा रही है।अपर नगर आयुक्त सौरभ सिंह ने बताया कि यह अभियान शीतलहर के पूरी अवधि तक लगातार जारी रहेगा। उनका कहना है कि नगर निगम का उद्देश्य है कि मथुरा में कोई भी व्यक्ति ठंड से असुरक्षित या प्रभावित न हो।

मद्महेश्वर-तुंगनाथ धाम के कपाट खुलने की तारीख कल होगी घोषित, डीएम की मौजूदगी में होंगे धार्मिक अनुष्ठान
TMC सांसद का केंद्र पर हमला, संसद की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल
केदारनाथ यात्रा 2026 का काउंटडाउन शुरू, धाम पहुंचकर DM-SP ने तैयारियों का लिया जायजा
राहुल गांधी का केंद्र सरकार पर हमला, असम सीएम पर लगाए गंभीर आरोप
12,500 में खरीदे 30 हजार के नकली नोट, पुलिस ने किया बड़ा खुलासा