अमर कॉलोनी में संदिग्ध मांस मिलने से हड़कंप, जांच में जुटी पुलिस
मथुरा।
मथुरा जनपद के गोवर्धन रोड स्थित अमर कॉलोनी में उस समय हड़कंप मच गया, जब एक मकान से भारी मात्रा में संदिग्ध मांस मिलने की सूचना सामने आई। जानकारी फैलते ही इलाके में तनाव का माहौल बन गया और बड़ी संख्या में स्थानीय लोग मौके पर एकत्र हो गए।सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। इसके साथ ही कुछ सामाजिक संगठनों के लोग भी घटनास्थल पर पहुंचे। स्थानीय लोगों के अनुसार, जिस मकान से संदिग्ध मांस मिलने की बात कही जा रही है, उसके आसपास स्थित कुछ अन्य मकानों को लेकर भी आशंका जताई जा रही है।इस दौरान आरोप लगाए गए कि पुलिस और अन्य लोगों के पहुंचने की भनक लगते ही कुछ व्यक्तियों ने मांस को नष्ट करने के उद्देश्य से उसमें केरोसिन डालकर आग लगाने का प्रयास किया। मौके पर स्थिति कुछ समय के लिए तनावपूर्ण हो गई, जिसके बाद पुलिस ने स्थिति को नियंत्रित किया।घटना के बाद क्षेत्र में दहशत का माहौल देखा गया। एहतियात के तौर पर पुलिस ने मौके पर अतिरिक्त बल तैनात कर दिया है, ताकि किसी भी अप्रिय स्थिति को रोका जा सके। संबंधित विभागों की टीम ने भी मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है।पुलिस ने संदिग्ध मांस को कब्जे में लेकर नमूने जांच के लिए भेजे हैं। मांस की प्रकृति, स्रोत और वहां रखे जाने के उद्देश्य को लेकर जांच की जा रही है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि जांच रिपोर्ट आने के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।अधिकारियों ने लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की है और भरोसा दिलाया है कि जांच के आधार पर दोषियों के खिलाफ नियमानुसार सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल क्षेत्र में पुलिस निगरानी जारी है और स्थिति नियंत्रण में बताई जा रही है।

मद्महेश्वर-तुंगनाथ धाम के कपाट खुलने की तारीख कल होगी घोषित, डीएम की मौजूदगी में होंगे धार्मिक अनुष्ठान
TMC सांसद का केंद्र पर हमला, संसद की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल
केदारनाथ यात्रा 2026 का काउंटडाउन शुरू, धाम पहुंचकर DM-SP ने तैयारियों का लिया जायजा
राहुल गांधी का केंद्र सरकार पर हमला, असम सीएम पर लगाए गंभीर आरोप
12,500 में खरीदे 30 हजार के नकली नोट, पुलिस ने किया बड़ा खुलासा