उज्जैन–जावरा स्टेट हाईवे पर दर्दनाक सड़क हादसा, युवक की मौत
उज्जैन।
उज्जैन–जावरा स्टेट हाईवे पर हताई पालकी क्षेत्र में हुए एक भीषण सड़क हादसे में एक युवक की मौत हो गई। हादसा इतना गंभीर था कि युवक ने मौके पर ही दम तोड़ दिया।घटना की सूचना मिलते ही डायल 112 पुलिस टीम मौके पर पहुंची और स्थिति को संभाला। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।स्थानीय लोगों का कहना है कि इस स्टेट हाईवे पर आए दिन सड़क हादसे हो रहे हैं, जिससे क्षेत्रवासियों में भय और आक्रोश दोनों हैं। तेज रफ्तार वाहनों और यातायात नियंत्रण की कमी को हादसों का मुख्य कारण बताया जा रहा है।फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।

CM मीटिंग से पहले टला बड़ा हादसा: पटना आते समय BJP विधायक की कार पलटी, एयरबैग ने बचाई जान