लिधौरा।
सरस्वती ज्ञान मंदिर हाई सेकेंडरी स्कूल, लिधौरा में गुरुवार 8 जनवरी 2026 को वार्षिकोत्सव समारोह का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन बगिया मंदिर प्रांगण में किया गया, जिसमें क्षेत्र के जनप्रतिनिधि, प्रशासनिक अधिकारी, अभिभावक एवं नगर के गणमान्य नागरिक बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जतारा विधायक एवं मध्य प्रदेश शासन के पूर्व मंत्री हरिशंकर खटीक रहे। उनके साथ सरोज राजपूत (भाजपा जिला अध्यक्ष), विभिन्न जनप्रतिनिधि तथा रघुवीर सहाय पस्तोर (कार्यक्रम अध्यक्ष) विशेष रूप से मौजूद रहे। अतिथियों ने मां सरस्वती के चित्र पर तिलक एवं माल्यार्पण कर दीप प्रज्वलन के साथ कार्यक्रम का शुभारंभ किया।

विद्यालय के प्राचार्य नंदराम यादव ने सभी अतिथियों का माल्यार्पण कर स्वागत किया। इसके पश्चात विद्यालय के नन्हे-मुन्ने विद्यार्थियों ने एक से बढ़कर एक रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं, जिन्हें उपस्थित दर्शकों ने भरपूर सराहा।

सांस्कृतिक कार्यक्रमों की आकर्षक श्रृंखला

कार्यक्रम के दौरान बच्चों द्वारा—

  1. सरस्वती वंदना

  2. स्वागत गीत

  3. राष्ट्रीय गीत

  4. बुंदेली गीत

  5. ब्रज गीत

  6. राजस्थानी गीत

  7. कव्वाली

  8. नाटक

  9. भोजपुरी गीत

जैसी मनमोहक प्रस्तुतियां दी गईं। विशेष रूप से हरपाल सिंह संगीता आचार्य ने अपनी कला से दर्शकों का मन मोह लिया।

कार्यक्रम में नगर के लोगों ने बच्चों की प्रस्तुतियों का भरपूर आनंद लिया। इस अवसर पर ओमप्रकाश गुप्ता (तहसीलदार, लिधौरा) एवं संदीप चौधरी (थाना प्रभारी, लिधौरा) भी उपस्थित रहे।

प्रमुख रूप से उपस्थित रहे

हरिशंकर खटीक, सरोज राजपूत, प्रीति बीडी शर्मा, अंकित सिंह तोमर, अभय यादव (जिला अध्यक्ष, भाजपा युवा मोर्चा), बृजेंद्र सिंह यादव (जिला पंचायत सदस्य), विजेता चढ़ार (अध्यक्ष, नगर परिषद लिधौरा), रघुवीर सहाय पस्तोर, ओमप्रकाश गुप्ता, संदीप चौधरी, बृजेंद्र सिंह यादव (प्राचार्य, शासकीय महाविद्यालय), हीरालाल राजपूत, जितेंद्र सिरवैया, देवी दयाल खर्द, बबली राजा, पवन भट्ट, राजेश गौतम, हल्की गौतम, नितेंद्र शर्मा, आदेश सक्सेना, महेश साहू, कमलेश गुप्ता, सचिन खटीक, राजकुमार राजपूत, फूल सिंह यादव, ब्रगभान अहिरवार, रामप्रसाद साहू, दामोदर रैकवार, अशोक खटीक, कृष्णकांत अहिरवार, स्वप्निल अग्रवाल, घमंडी राजपूत, करन दांगी, सौरभ खटीक, अखिलेश रैकवार सहित अनेक गणमान्य नागरिक मौजूद रहे।

कार्यक्रम का समापन उत्साह और उल्लास के साथ हुआ।