नाली–गली निर्माण की मांग को लेकर नरौली में अनिश्चितकालीन धरना शुरू
मथुरा।
मथुरा महानगर के वार्ड नंबर-1 अंतर्गत गांव नरौली में नाली एवं गली निर्माण की मांग को लेकर भारतीय किसान यूनियन (सुनील) महिला प्रकोष्ठ के नेतृत्व में आज 9 जनवरी 2026 से अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन शुरू किया गया। धरना कुंतल हॉस्पिटल के सामने मथुरा–वृंदावन नगर निगम की कार्यप्रणाली के विरोध में आयोजित किया गया है।धरना प्रदर्शन को संबोधित करते हुए भारतीय किसान यूनियन (सुनील) के राष्ट्रीय प्रवक्ता पवन चतुर्वेदी एवं महिला प्रकोष्ठ की जिला अध्यक्ष मीना ठाकुर ने कहा कि गांव नरौली मथुरा–वृंदावन नगर निगम क्षेत्र में शामिल है। यहां से पार्षद का चुनाव होता है और ग्रामीण नियमित रूप से नगर निगम के सभी कर (टैक्स) जमा करते हैं, इसके बावजूद आज तक गांव की गलियों व नालियों का निर्माण नहीं कराया गया है।उन्होंने बताया कि कुंतल हॉस्पिटल के सामने स्थित गली में हमेशा जलभराव की स्थिति बनी रहती है। भीषण ठंड के मौसम में बच्चों, बुजुर्गों और महिलाओं का घर से बाहर निकलना मुश्किल हो गया है। आरोप लगाया गया कि नगर निगम के अधिकारी समस्याओं के प्रति पूरी तरह उदासीन हैं। टैक्स तो वसूले जा रहे हैं, लेकिन मूलभूत सुविधाएं नहीं दी जा रही हैं।महानगर अध्यक्ष भरत अग्रवाल और महिला प्रकोष्ठ की महानगर अध्यक्ष राधा सैनी ने संयुक्त रूप से कहा कि वार्ड नंबर-1 के गांव नरौली में नाली व गली निर्माण की मांग को लेकर अब तक लगभग 20 बार नगर निगम कार्यालय में ज्ञापन सौंपे जा चुके हैं, लेकिन समस्या का कोई समाधान नहीं किया गया। उन्होंने बताया कि नगर निगम द्वारा टेंडर भी पास किए जा चुके हैं, फिर भी कार्य शुरू नहीं कराया गया, जिससे क्षेत्रवासियों में भारी आक्रोश है। साथ ही गांव की सफाई व्यवस्था भी बदहाल है और सफाई कर्मचारी नियमित रूप से नहीं आते।नेताओं ने घोषणा की कि आज 9 जनवरी 2026 को दोपहर 12 बजे धरना स्थल पर नगर निगम के मेयर और मथुरा की सांसद का पुतला दहन किया जाएगा। सभी कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों से समय पर धरना स्थल पर पहुंचने की अपील की गई।धरना स्थल पर मीना ठाकुर, भरत अग्रवाल, राधा सैनी, राजीव शर्मा, सुनीता, हेमा, संजू, राजकुमारी, प्रकाशी, कला, बबीता, गीता सहित अनेक कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

हरीश रावत का बड़ा बयान: “हां मैं तांत्रिक हूं, मैं घमंडी हूं”, जानें पूरा मामला
दर्दनाक एक्सीडेंट में नौ की जान गई, तीन घायल
मतदाता सूची में बड़ा ‘क्लीनअप’: 12 राज्यों में 7.2 करोड़ नाम हटे, 2 करोड़ नए जुड़े
हार्दिक के आउट होते ही क्रुणाल का जोश, सोशल मीडिया पर चर्चा