मथुरा गोवर्धन में संदिग्ध हालात में युवक की मौत, परिजनों ने चार लोगों पर हत्या का आरोप
मथुरा। गोवर्धन थाना क्षेत्र में संदिग्ध परिस्थितियों में एक युवक की मौत से इलाके में सनसनी फैल गई। बस स्टैंड के पास एकता तिराहा के समीप युवक का शव मिलने की सूचना से लोगों में दहशत का माहौल बन गया। मृतक की पहचान जीतू, पुत्र गणेश बघेल (27), निवासी बघेल मोहल्ला, दसविसा गोवर्धन के रूप में हुई है।परिजनों का आरोप है कि चार लोग—यूनिस, होरीलाल, विनोद और गांठोली निवासी सत्तो—ने जीतू को मथुरा आने के लिए अपने साथ लिया था। उसके बाद काफी समय तक उसका कोई पता नहीं चला। थोड़ी देर बाद जीतू ने अपने छोटे भाई नितिन को फोन किया और कुछ समय बाद वापस आने की बात कही, लेकिन देर शाम वह एकता तिराहा के पास घायल अवस्था में मिला। परिजन उसे तुरंत अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।परिजनों ने आरोप लगाया कि जिन लोगों के साथ जीतू गया था, उन्होंने उसकी हत्या की और शव को सड़क किनारे फेंक दिया। परिजन गोवर्धन थाने में तहरीर देकर आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।गोवर्धन पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों का पता चल सकेगा। फिलहाल मामले की जांच की जा रही है और सभी पहलुओं पर ध्यान दिया जा रहा है। घटना के बाद क्षेत्र में तनाव का माहौल है, वहीं पुलिस ने लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की है।

राशिफल 11 अप्रैल 2026: जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा
साय सरकार की पहल से छत्तीसगढ़ में लाखों परिवारों को मिला पक्का मकान
हरी खाद - मिट्टी की खोई उर्वरता बढ़ाने का प्राकृतिक समाधान
एमपी ट्रांसको के इंजीनियरों की केस स्टडी को मिली अंतरराष्ट्रीय पहचान
स्वच्छता के सारथियों के स्वास्थ्य और सम्मान को समर्पित “स्वच्छता स्वाभिमान कार्यशाला”
आगामी मई -जून माह में संभावित स्थानीय निकायो के आम/उप चुनाव के दृष्टिगत मतदाता सूची पुनरीक्षण की तैयारियां तेज