सड़क सुरक्षा जीवन रक्षा माह: बीएसए तिराहे पर यातायात जागरूकता कैंप आयोजित
मथुरा। प्रदेश सरकार के निर्देश पर 1 से 31 जनवरी 2026 तक चल रहे सड़क सुरक्षा जीवन रक्षा माह के अंतर्गत परिवहन विभाग मथुरा के सहयोग से बृज यातायात एवं पर्यावरण एवं जन जागरूकता समिति द्वारा बीएसए तिराहे पर यातायात जागरूकता कैंप आयोजित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ भाजपा नेता एवं पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष पंकज प्रकाश ने किया।कैंप के दौरान यातायात नियमों का पालन न करने वाले वाहन चालकों को रोककर गुलाब का फूल भेंट किया गया और नियमों का पालन करने का अनुरोध किया गया। नियम मानने वाले चालकों को महिलाओं द्वारा चॉकलेट भेंट कर प्रोत्साहित किया गया। बीएसए पुलिस चौकी इंचार्ज पवन चौहान ने बताया कि जिन वाहनों में रिफ्लेक्टर नहीं लगे थे, उनमें निशुल्क रिफ्लेक्टर लगाए गए ताकि रात के समय दुर्घटनाओं को रोका जा सके।समिति के संस्थापक अध्यक्ष विनोद दीक्षित ने कहा कि सड़क सुरक्षा केवल प्रशासन की नहीं, बल्कि समाज के हर नागरिक की जिम्मेदारी है। महिला प्रदेश अध्यक्ष श्वेता शर्मा ने बिना हेलमेट वाहन चलाने वालों को रोककर गुलाब भेंट किया और हेलमेट के महत्व को समझाया।इस कैंप में उप निरीक्षक रोहित कुमार, विधायक प्रतिनिधि अनिल रावत, न्याय बाल बोर्ड की सदस्य वंदना शर्मा सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

राशिफल 11 अप्रैल 2026: जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा
साय सरकार की पहल से छत्तीसगढ़ में लाखों परिवारों को मिला पक्का मकान
हरी खाद - मिट्टी की खोई उर्वरता बढ़ाने का प्राकृतिक समाधान
एमपी ट्रांसको के इंजीनियरों की केस स्टडी को मिली अंतरराष्ट्रीय पहचान
स्वच्छता के सारथियों के स्वास्थ्य और सम्मान को समर्पित “स्वच्छता स्वाभिमान कार्यशाला”
आगामी मई -जून माह में संभावित स्थानीय निकायो के आम/उप चुनाव के दृष्टिगत मतदाता सूची पुनरीक्षण की तैयारियां तेज