सड़क सुरक्षा पखवाड़ा: शासकीय विद्यालय बेला में स्कूली बच्चों के लिए जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
सड़क सुरक्षा पखवाड़ा के अंतर्गत आज शासकीय माध्यमिक विद्यालय बेला में स्कूली बच्चों को सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूक किया गया। यह कार्यक्रम भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (NHAI) के प्रोजेक्ट डायरेक्टर के आदेशानुसार आयोजित किया गया।कार्यक्रम में NHAI के सेफ्टी मैनेजर सौरभ राय ने बच्चों को यातायात नियमों, हेलमेट व सीट बेल्ट के महत्व और सड़क पर सुरक्षित व्यवहार के बारे में जानकारी दी। CRO महेंद्र प्रताप सिंह ने सड़क दुर्घटनाओं से बचने के उपाय बताए, जबकि रोड पेट्रोलिंग ऑफिसर बाबूलाल यादव और सुधीर मिश्रा ने व्यावहारिक उदाहरणों के माध्यम से बच्चों को नियम समझाए।अधिकारियों ने छात्रों से अपील की कि वे यातायात नियमों का पालन करें और अपने परिवार व आसपास के लोगों को भी इसके लिए प्रेरित करें। विद्यालय परिवार ने इस जागरूकता कार्यक्रम की सराहना की और इसे छात्रों के लिए अत्यंत उपयोगी बताया।

राशिफल 11 अप्रैल 2026: जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा
साय सरकार की पहल से छत्तीसगढ़ में लाखों परिवारों को मिला पक्का मकान
हरी खाद - मिट्टी की खोई उर्वरता बढ़ाने का प्राकृतिक समाधान
एमपी ट्रांसको के इंजीनियरों की केस स्टडी को मिली अंतरराष्ट्रीय पहचान
स्वच्छता के सारथियों के स्वास्थ्य और सम्मान को समर्पित “स्वच्छता स्वाभिमान कार्यशाला”
आगामी मई -जून माह में संभावित स्थानीय निकायो के आम/उप चुनाव के दृष्टिगत मतदाता सूची पुनरीक्षण की तैयारियां तेज