गुढ़ मुख्यालय से तीन किलोमीटर की दूरी पर स्थित ग्राम पंचायत भीटा में पानी की गंभीर समस्या सामने आई है। पंचायत के पहाऊ गाँव में पीने के पानी की व्यवस्था के लिए करीब 15 लाख की योजना बनाई गई थी। शुरुआत में यह योजना थोड़े समय तक कार्य करती रही, लेकिन अब पूरी तरह ठप्प हो गई है।ग्रामीणों का कहना है कि इस योजना की निगरानी करने वाला कोई भी अधिकारी आज तक नहीं आया। इस वजह से लगभग दो सौ परिवार पीने के पानी के लिए तरस रहे हैं। स्थानीय लोगों का आरोप है कि अधिकारी अपने कामों में व्यस्त हैं और जनता की समस्याओं की ओर कोई ध्यान नहीं दे रहे हैं।ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि अगर जल्द ही पानी की समस्या का समाधान नहीं हुआ, तो इसका खामियाजा पूरी पंचायत को भुगतना पड़ेगा।