अमरपाटन में हर घर जल योजना पर सवाल, टेस्टिंग में ही फटी मेन पाइपलाइन
मैहर/अमरपाटन।
प्रधानमंत्री जल जीवन मिशन के तहत हर घर जल पहुंचाने के लिए करोड़ों रुपये खर्च किए जा रहे हैं, लेकिन अमरपाटन क्षेत्र में कराए गए कार्यों की गुणवत्ता अब सवालों के घेरे में आ गई है। एलएंडटी (L&T) कंपनी द्वारा बिछाई गई पाइपलाइन की घटिया गुणवत्ता उस समय सामने आई, जब मेन पाइपलाइन की टेस्टिंग के दौरान पाइप फट गई।अमरपाटन नगर के सतना रोड पर मेन पाइपलाइन फटते ही तेज पानी का फव्वारा छूट पड़ा और चारों ओर पानी भर गया। पानी भरने के कारण नवनिर्मित सड़क एक तरफ से धंस गई, वहीं महाविद्यालय छात्रावास और जनपद परिसर में घुटनों तक पानी भर गया। इस घटना ने करोड़ों की लागत से किए गए कार्य की पोल खोल कर रख दी।स्थानीय लोगों का कहना है कि यह समस्या सिर्फ एक जगह तक सीमित नहीं है। कई स्थानों पर पाइपलाइन और गांवों में बनाई गई पानी की टंकियों में लीकेज की शिकायतें सामने आ रही हैं। ऐसे में सवाल उठ रहा है कि जब अभी टेस्टिंग में ही पाइपलाइन फट रही है, तो लोगों के घरों तक पानी कब और कैसे पहुंचेगा।घटना की सूचना मिलते ही अमरपाटन एसडीएम आरती सिंह, तहसीलदार आरडी साकेत और जल संसाधन विभाग का अमला मौके पर पहुंचा। एसडीएम ने विभाग को तत्काल पाइपलाइन सुधार और पानी निकासी के निर्देश दिए। अधिकारियों के निर्देश पर मौके पर जेसीबी मशीन पहुंची और सुधार कार्य शुरू कराया गया।फिलहाल प्रशासन द्वारा स्थिति को संभालने का प्रयास किया जा रहा है, लेकिन जल जीवन मिशन के तहत हो रहे कार्यों की गुणवत्ता को लेकर अब गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं।

राशिफल 11 अप्रैल 2026: जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा
साय सरकार की पहल से छत्तीसगढ़ में लाखों परिवारों को मिला पक्का मकान
हरी खाद - मिट्टी की खोई उर्वरता बढ़ाने का प्राकृतिक समाधान
एमपी ट्रांसको के इंजीनियरों की केस स्टडी को मिली अंतरराष्ट्रीय पहचान
स्वच्छता के सारथियों के स्वास्थ्य और सम्मान को समर्पित “स्वच्छता स्वाभिमान कार्यशाला”
आगामी मई -जून माह में संभावित स्थानीय निकायो के आम/उप चुनाव के दृष्टिगत मतदाता सूची पुनरीक्षण की तैयारियां तेज