सिंहस्थ की तैयारियों को लेकर कसरावद में कलेक्टर भव्या मित्तल का सघन निरीक्षण
आगामी सिंहस्थ पर्व की तैयारियों को लेकर बुधवार को कलेक्टर भव्या मित्तल ने कसरावद क्षेत्र का सघन निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने नर्मदा तट और नगर के प्रमुख स्थलों पर व्यवस्थाओं का जायजा लिया और संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।निरीक्षण की शुरुआत कन्या शाला ग्राउंड से की गई, जहां कलेक्टर ने मेला व्यवस्थाओं का अवलोकन किया। इसके बाद वे मेला ग्राउंड और कॉलेज परिसर पहुंचीं और सिंहस्थ के दौरान संभावित श्रद्धालु भीड़ को ध्यान में रखते हुए सुरक्षा, स्वच्छता और मूलभूत सुविधाओं को मजबूत करने के निर्देश दिए।कलेक्टर भव्या मित्तल ने नर्मदा घाट क्षेत्र का भी निरीक्षण किया। नावडाटोडी क्षेत्र में पहुंचकर उन्होंने सीईओ रीना किराडे को श्रद्धालुओं की सुविधा को सर्वोच्च प्राथमिकता देने के निर्देश दिए। नर्मदा तट पर पर्याप्त संख्या में चेंजिंग रूम, शौचालय और स्वच्छता व्यवस्था सुनिश्चित करने पर विशेष जोर दिया गया।पत्रकारों द्वारा नल-जल योजना को लेकर पूछे गए सवालों पर कलेक्टर ने जानकारी दी और समीक्षा बैठक में नगर के सभी खुले कुओं और पेयजल स्रोतों को ढकने के निर्देश भी दिए।निरीक्षण के दौरान एसडीएम सत्येंद्र बेरवा, सीईओ रीना किराडे, तहसीलदार कैलाश डाबर और थाना प्रभारी राजेंद्र बर्मन मौजूद रहे।

राशिफल 11 अप्रैल 2026: जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा
साय सरकार की पहल से छत्तीसगढ़ में लाखों परिवारों को मिला पक्का मकान
हरी खाद - मिट्टी की खोई उर्वरता बढ़ाने का प्राकृतिक समाधान
एमपी ट्रांसको के इंजीनियरों की केस स्टडी को मिली अंतरराष्ट्रीय पहचान
स्वच्छता के सारथियों के स्वास्थ्य और सम्मान को समर्पित “स्वच्छता स्वाभिमान कार्यशाला”
आगामी मई -जून माह में संभावित स्थानीय निकायो के आम/उप चुनाव के दृष्टिगत मतदाता सूची पुनरीक्षण की तैयारियां तेज