भीलवाड़ा फैक्ट्री में दो मजदूरों की संदिग्ध मौत, पुलिस मामले की जांच में जुटी
भीलवाड़ा से बड़ी खबर सामने आई है। जिले की सीताराम डेनिम कपड़ा फैक्ट्री में दो मजदूर संदिग्ध परिस्थितियों में मृत पाए गए। मृतक मजदूरों की पहचान गजानंद गाडरी और कमलेश गुर्जर के रूप में हुई है।जानकारी के अनुसार, दोनों मजदूर बॉयलर क्षेत्र में काम करते थे। सुबह उन्हें बेहोशी की हालत में पाया गया, जिन्हें अस्पताल ले जाने पर मृत घोषित कर दिया गया।सूत्रों का कहना है कि मजदूर पहली मंजिल पर काम कर रहे थे, लेकिन उनकी लाश तीसरी मंजिल पर मिली, जिससे संदिग्ध परिस्थितियों का संकेत मिलता है। प्राथमिक जांच में जहरीली गैस से दम घुटना या करंट लगना कारण हो सकता है, लेकिन मौत का स्पष्ट कारण अभी नहीं पता चला है।घटना के बाद ग्रामीणों ने हत्या का आरोप लगाया और उचित मुआवजे की मांग करते हुए जिला अस्पताल की मोर्चरी के बाहर प्रदर्शन किया।यह मामला रायला थाना क्षेत्र के रायसिंहपुरा का है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की गहन जांच शुरू कर दी है।

राशिफल 11 अप्रैल 2026: जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा
साय सरकार की पहल से छत्तीसगढ़ में लाखों परिवारों को मिला पक्का मकान
हरी खाद - मिट्टी की खोई उर्वरता बढ़ाने का प्राकृतिक समाधान
एमपी ट्रांसको के इंजीनियरों की केस स्टडी को मिली अंतरराष्ट्रीय पहचान
स्वच्छता के सारथियों के स्वास्थ्य और सम्मान को समर्पित “स्वच्छता स्वाभिमान कार्यशाला”
आगामी मई -जून माह में संभावित स्थानीय निकायो के आम/उप चुनाव के दृष्टिगत मतदाता सूची पुनरीक्षण की तैयारियां तेज