मंडलेश्वर पुलिस ने सांसद के नाम पर नौकरी का झांसा देकर रुपये लेने वाले आरोपी को गिरफ्तार
मंडलेश्वर पुलिस ने सांसद गजेन्द्र सिंह पटेल के नाम का गलत इस्तेमाल कर युवाओं से रुपये लेकर नौकरी दिलाने का झांसा देने वाले आरोपी को गिरफ्तार किया है।जानकारी के मुताबिक, ग्राम छोटी कसरावद निवासी अजय पुत्र हरीराम मंशोरे ने कई युवाओं को सांसद गजेन्द्र सिंह पटेल का हवाला देकर नौकरी दिलाने का झांसा दिया और उनसे रुपये लेकर फरार हो गया। इसके बाद पीड़ित युवाओं ने मंडलेश्वर पुलिस थाने में शिकायत की।मामले की गंभीरता को देखते हुए सांसद गजेन्द्र सिंह पटेल ने आरोपी की शीघ्र गिरफ्तारी और पीड़ितों को उनका पैसा वापस दिलाने के निर्देश पुलिस को दिए।पुलिस ने अपराध दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू की और अंततः आरोपी को गिरफ्तार कर उसकी निशानदेही पर 2,87,400 रुपये नगद बरामद किए। आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।

राशिफल 11 अप्रैल 2026: जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा
साय सरकार की पहल से छत्तीसगढ़ में लाखों परिवारों को मिला पक्का मकान
हरी खाद - मिट्टी की खोई उर्वरता बढ़ाने का प्राकृतिक समाधान
एमपी ट्रांसको के इंजीनियरों की केस स्टडी को मिली अंतरराष्ट्रीय पहचान
स्वच्छता के सारथियों के स्वास्थ्य और सम्मान को समर्पित “स्वच्छता स्वाभिमान कार्यशाला”
आगामी मई -जून माह में संभावित स्थानीय निकायो के आम/उप चुनाव के दृष्टिगत मतदाता सूची पुनरीक्षण की तैयारियां तेज