खदानों की ब्लास्टिंग से दहशत: भटूरा गांव के घर और स्कूल खतरे में
मैहर जिले के भटूरा गांव से एक बेहद चिंताजनक स्थिति सामने आई है। गांव के पास संचालित खदानों में लगातार हो रही ब्लास्टिंग ने ग्रामीणों की सुरक्षा पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। विस्फोटों के कारण कई घरों की दीवारों में दरारें पड़ चुकी हैं और हालात दिन-प्रतिदिन बदतर होते जा रहे हैं।यह तस्वीरें भटूरा गांव की हैं, जहां खदानों में हो रही ब्लास्टिंग से ग्रामीणों के मकान जर्जर हालत में पहुंच गए हैं। घरों की दीवारों में गहरी दरारें दिखाई दे रही हैं, छतें कमजोर हो चुकी हैं और हर धमाके के साथ ग्रामीण दहशत में जीने को मजबूर हैं।(वीडियो: घरों की दरारें, टूटती दीवारें)सबसे ज्यादा चिंता की बात यह है कि ब्लास्टिंग की चपेट में गांव का शासकीय विद्यालय भी आ गया है। जिस इमारत में मासूम बच्चे पढ़ाई करते हैं, उसी स्कूल की दीवारों में बड़ी-बड़ी दरारें साफ नजर आ रही हैं। ग्रामीणों का कहना है कि ब्लास्टिंग के दौरान पूरा स्कूल हिल जाता है, जिससे बच्चों की जान पर खतरा बना रहता है।

राशिफल 11 अप्रैल 2026: जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा
साय सरकार की पहल से छत्तीसगढ़ में लाखों परिवारों को मिला पक्का मकान
हरी खाद - मिट्टी की खोई उर्वरता बढ़ाने का प्राकृतिक समाधान
एमपी ट्रांसको के इंजीनियरों की केस स्टडी को मिली अंतरराष्ट्रीय पहचान
स्वच्छता के सारथियों के स्वास्थ्य और सम्मान को समर्पित “स्वच्छता स्वाभिमान कार्यशाला”
आगामी मई -जून माह में संभावित स्थानीय निकायो के आम/उप चुनाव के दृष्टिगत मतदाता सूची पुनरीक्षण की तैयारियां तेज