बीएसए कॉलेज सभागार में मतदाता सूची का आलेख्य प्रकाशन, सभी दलों को सौंपी गई प्रतियां
मथुरा, 06 जनवरी 2026।
बीएसए कॉलेज सभागार में मंगलवार को विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण अभियान 2026 के तहत मतदाता सूची के आलेख्य प्रकाशन से संबंधित कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में जिला निर्वाचन अधिकारी एवं जिलाधिकारी चंद्र प्रकाश सिंह, अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व/उप जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ. पंकज कुमार वर्मा, ज्वाइंट मजिस्ट्रेट/उप जिलाधिकारी सदर अभिनव जे. जैन, जिला विद्यालय निरीक्षक रविंद्र कुमार तथा विभिन्न राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि मौजूद रहे।कार्यक्रम के दौरान जिलाधिकारी ने विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण अभियान 2026 के अंतर्गत तैयार की गई मतदाता सूची की दो प्रतियां—एक हार्ड कॉपी और एक सॉफ्ट कॉपी—भारतीय जनता पार्टी, कांग्रेस, समाजवादी पार्टी, बहुजन समाज पार्टी सहित अन्य दलों के जिलाध्यक्षों को सौंपी। इस अवसर पर उपस्थित राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों, अधिकारियों, शिक्षकों और छात्र-छात्राओं ने मतदाता शपथ भी ली।जिलाधिकारी ने बताया कि 6 जनवरी 2026 को मतदाता सूची का आलेख्य प्रकाशन किया गया और 6 जनवरी से 6 फरवरी 2026 तक मतदाता सूची से संबंधित दावे और आपत्तियां प्राप्त की जाएंगी। इसके बाद 6 जनवरी से 27 फरवरी 2026 तक नोटिस चरण, गणना प्रपत्रों पर निर्णय तथा दावे व आपत्तियों का निस्तारण किया जाएगा। अंतिम मतदाता सूची का प्रकाशन 6 मार्च 2026 को किया जाएगा।

एमपी ट्रांसको के इंजीनियरों की केस स्टडी को मिली अंतरराष्ट्रीय पहचान
स्वच्छता के सारथियों के स्वास्थ्य और सम्मान को समर्पित “स्वच्छता स्वाभिमान कार्यशाला”
आगामी मई -जून माह में संभावित स्थानीय निकायो के आम/उप चुनाव के दृष्टिगत मतदाता सूची पुनरीक्षण की तैयारियां तेज
धोवाताल की 60 महिलाओं ने रची आत्मनिर्भरता की मिसाल
सरकार समाज के सभी वर्गों के कल्याण और आर्थिक सशक्तिकरण के लिए प्रतिबद्ध : उप मुख्यमंत्री देवड़ा