मथुरा, 06 जनवरी 2026।
जनपद मथुरा में मंगलवार को “बाल विवाह मुक्त भारत अभियान” के तहत व्यापक जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए। यह पहल जिला प्रशासन और महिला एवं बाल विकास विभाग के संयुक्त प्रयास से चलाई गई। अभियान का उद्देश्य समाज को बाल विवाह के दुष्परिणामों के प्रति जागरूक करना और बच्चों के सुरक्षित व उज्ज्वल भविष्य को सुनिश्चित करना रहा।

जिलाधिकारी के निर्देशन में आयोजित कार्यक्रमों में जनपद के विभिन्न सार्वजनिक और धार्मिक स्थलों पर लोगों को बाल विवाह के खिलाफ जागरूक किया गया। कार्यशालाओं और गोष्ठियों में बताया गया कि बाल विवाह कानूनन अपराध है और बच्चों के शारीरिक, मानसिक और सामाजिक विकास पर गंभीर नकारात्मक प्रभाव डालता है।जिला प्रोबेशन अधिकारी विकास चन्द्र के नेतृत्व में चाइल्ड हेल्पलाइन, रेलवे हेल्प डेस्क, और वन स्टॉप सेंटर यूनिट की टीमों ने मथुरा जंक्शन, चिंताहरण महादेव मंदिर, रमण रेती गोकुल, पागल बाबा मंदिर वृंदावन, महिला वृद्धा आश्रय गृह कृष्ण कुटीर सहित अन्य स्थानों पर यात्रियों, श्रद्धालुओं और पर्यटकों को