मथुरा।
ब्रजवासी गौ रक्षक सेना भारत संगठन की टीम लगातार गौ माता की सेवा एवं रक्षा के कार्य में सक्रिय रूप से जुटी हुई है। संगठन के कार्यकर्ता देशभर में निस्वार्थ भाव से 24 घंटे गौवंश की सहायता के लिए तत्पर रहते हैं। इसी क्रम में मथुरा जिले के फरह ब्लॉक में संगठन द्वारा एक सराहनीय कार्य किया गया।जानकारी के अनुसार फरह क्षेत्र में एक गौवंश गंभीर रूप से घायल अवस्था में मिला, जिसका पैर टूट जाने के कारण वह चलने-फिरने में असमर्थ था। गौवंश की स्थिति देखकर स्थानीय लोगों ने ब्रजवासी गौ रक्षक सेना भारत संगठन को इसकी सूचना दी। सूचना मिलते ही संगठन के सक्रिय सदस्य योगेश कुमार अपनी टीम के साथ तुरंत मौके पर पहुंचे।टीम द्वारा बिना देरी किए पशु चिकित्सकों से संपर्क कर प्राथमिक उपचार कराया गया। इसके पश्चात संगठन की ओर से एम्बुलेंस की व्यवस्था की गई। सभी कार्यकर्ताओं के सहयोग से घायल गौवंश को सावधानीपूर्वक एम्बुलेंस में रखकर अस्पताल भेजा गया, जहां उसका आगे का उपचार जारी है। कार्यकर्ताओं ने बताया कि समय पर इलाज मिलने से गौवंश की स्थिति में सुधार होने की पूरी संभावना है।ब्रजवासी गौ रक्षक सेना भारत संगठन के पदाधिकारियों ने आम नागरिकों से अपील की है कि वे भी गौवंश की सेवा एवं सुरक्षा में सहयोग करें। यदि कहीं कोई गौवंश घायल, बीमार या संकट में दिखाई दे और स्वयं सहायता करना संभव न हो, तो संगठन की हेल्पलाइन नंबर 9568576382 पर तुरंत सूचना दें।संगठन द्वारा बताया गया है कि सूचना देते समय व्हाट्सएप के माध्यम से एक मिनट का वीडियो एवं घटना स्थल की लोकेशन साझा करने से टीम को समय पर सहायता पहुंचाने में सुविधा होती है। साथ ही ऐसे मामलों की जानकारी 112 नंबर पर पुलिस प्रशासन को देने की भी अपील की गई है।संगठन का कहना है कि गौवंश की सेवा केवल एक कार्य नहीं, बल्कि समाज की सामूहिक जिम्मेदारी है, जिसे सभी को मिलकर निभाना चाहिए।