LNCT भोपाल में गूंजा बाल प्रतिभाओं का उत्सव, ‘नवोदित 2025–26’ का भव्य आयोजन
भोपाल। यूथ फॉर सेवा, भोपाल द्वारा एलएनसीटी (LNCT) परिसर में उत्तर भारत के सबसे बड़े बाल उत्सव ‘नवोदित 2025–26’ का भव्य एवं सफल आयोजन किया गया। इस आयोजन में शासकीय विद्यालयों, सेवा बस्तियों एवं विभिन्न सामाजिक संस्थाओं से जुड़े 578 बच्चों सहित कुल 1031 प्रतिभागियों एवं सहयोगियों ने सहभागिता की।उत्सव के दौरान बच्चों ने रंगोली, चित्रकला, नृत्य, गायन, नाट्य मंचन, विज्ञान मॉडल सहित अनेक रचनात्मक एवं शैक्षणिक गतिविधियों में अपनी प्रतिभा का प्रभावशाली प्रदर्शन किया। बच्चों की प्रस्तुतियों ने दर्शकों और अतिथियों को मंत्रमुग्ध कर दिया।कार्यक्रम के अंतर्गत सभी प्रतिभागी बच्चों को पुरस्कारों के साथ शीत ऋतु से सुरक्षा हेतु कंबल भी वितरित किए गए, जो आयोजन की सामाजिक संवेदनशीलता को दर्शाता है।कार्यक्रम में नंदा भालावे, डॉ. दीपक पालिवाल, अश्विनीकुमार बेल्लुटागी एवं विक्रम सिंह मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। आयोजन का सफल समन्वय अतर साहू, यूथ फॉर सेवा भोपाल चैप्टर द्वारा किया गया।इसके अतिरिक्त Advisory Board से डॉ. अनुराग राय, अभिनव गौर, अतुल विश्वकर्मा एवं डॉ. प्रशांत सिंह, कलचुरी एलएन सिटी इनक्यूबेशन सेंटर के डायरेक्टर आकाश राय, तथा विक्रम सिंह, वरिष्ठ अभियंता, बीएचईएल की गरिमामयी उपस्थिति रही।कार्यक्रम ने बच्चों की प्रतिभा को मंच प्रदान करने के साथ-साथ समाज में सकारात्मक परिवर्तन का संदेश भी दिया।

नए स्मार्टफोन नथिंग फोन (4ए) की है आकर्षक डिजाइन