भीलवाड़ा से बड़ी खबर: नगर निगम ने अतिक्रमण पर की सख्त कार्यवाही
भीलवाड़ा।
नगर निगम ने भीलवाड़ा के कृषि उपज मंडी चौराहा पर अतिक्रमण के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की। निगम टीम ने मौके पर पहुंचकर न्याति चाय स्टॉल पर कार्रवाई की, जो वहां बिना अनुमति अतिक्रमण किए खड़ा था।निगम कर्मचारियों ने तुरंत कार्रवाई करते हुए स्टॉल हटवाया और जगह को साफ कराया। इस दौरान अधिकारियों ने कहा कि शहर में किसी भी प्रकार के अतिक्रमण को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और समय-समय पर ऐसी कार्रवाई की जाती रहेगी।नगर निगम की यह पहल शहर के सार्वजनिक स्थलों को सुरक्षित और व्यवस्थित बनाए रखने के उद्देश्य से की गई है।

नए स्मार्टफोन नथिंग फोन (4ए) की है आकर्षक डिजाइन