भस्म आरती के दिव्य दर्शन कर लिया बाबा महाकाल का आशीर्वाद
धर्म और आस्था की नगरी उज्जैन में आज तड़के बॉलीवुड की जानी-मानी अभिनेत्री निमरत कौर भगवान महाकाल की शरण में पहुंचीं। कड़ाके की ठंड और अलसुबह के समय की परवाह किए बिना अभिनेत्री विश्व प्रसिद्ध ज्योतिर्लिंग श्री महाकालेश्वर मंदिर में आयोजित भस्म आरती में शामिल हुईं।निमरत कौर ने मंदिर के नंदी हॉल में बैठकर पूरे विधि-विधान और श्रद्धा भाव के साथ भस्म आरती के दर्शन किए। करीब दो घंटे तक चले इस दिव्य अनुष्ठान के दौरान वे पूरी तरह बाबा महाकाल की भक्ति में लीन नजर आईं। आरती के समय उन्होंने हाथ जोड़कर लोक कल्याण और सुख-समृद्धि की कामना की।दर्शन के उपरांत अभिनेत्री ने महाकालेश्वर मंदिर की व्यवस्थाओं, अनुशासन और आध्यात्मिक वातावरण की सराहना की। उन्होंने कहा कि बाबा महाकाल के दर्शन करना उनके लिए एक अत्यंत आध्यात्मिक और अविस्मरणीय अनुभव रहा।इस अवसर पर महाकालेश्वर मंदिर प्रबंध समिति की ओर से उप प्रशासक श्री एस.एन. सोनी ने अभिनेत्री निमरत कौर का स्वागत किया और उन्हें बाबा महाकाल का आशीर्वाद स्वरूप प्रसाद, दुपट्टा एवं स्मृति चिह्न भेंट कर सम्मानित किया।मंदिर परिसर में अभिनेत्री के आगमन की सूचना मिलते ही प्रशंसकों की भीड़ उमड़ पड़ी, हालांकि निमरत कौर पूरी तरह शिव भक्ति में लीन रहीं और शांतिपूर्ण तरीके से पूजन-अर्चन संपन्न किया।

सांप पर भी भरोसा किया जा सकता है, लेकिन भाजपा पर नहीं’—चुनावी रैली में ममता बनर्जी का हमला
लालू बनाम नीतीश: सबसे बड़ा अंतर क्या? शिवानंद तिवारी ने खोला राज, क्यों तमतमा गए थे सीएम
केकेआर के खिलाफ ऋषभ पंत के खराब प्रदर्शन पर मोहम्मद कैफ भड़के, उठाए सवाल
अनोखा ग्रीन कॉरिडोर: 14 अप्रैल को पीएम मोदी करेंगे उद्घाटन, 7 घंटे का सफर घटकर 2.30 घंटे