एलएनसीटी समूह अचीवर्स अवार्ड्स 2026 का भव्य आयोजन, शिक्षकों-कर्मचारियों का किया गया सम्मान
भोपाल।
एलएनसीटी समूह द्वारा रायसेन रोड स्थित आर्यभट्ट ऑडिटोरियम में अचीवर्स अवार्ड्स 2026 का भव्य एवं गरिमामय आयोजन किया गया। इस अवसर पर एलएनसीटी समूह की भोपाल, इंदौर एवं जबलपुर स्थित विभिन्न संस्थाओं के शिक्षकों, डॉक्टरों, कर्मचारियों एवं अधिकारियों को समूह की उपलब्धियों में उनके उल्लेखनीय योगदान के लिए सम्मानित किया गया।कार्यक्रम में एलएनसीटी समूह के चेयरमैन एवं एलएनसीटी यूनिवर्सिटी के चांसलर जे. एन. चौकसे, वाइस चेयरपर्सन श्रीमती पूनम चौकसे, सचिव डॉ. अनुपम चौकसे, डायरेक्टर धर्मेन्द्र गुप्ता, श्रीमती श्वेता चौकसे एवं पूजा श्री चौकसे ने प्रशस्ति पत्र प्रदान कर तथा डिजिटल माध्यम से सम्मान राशि ट्रांसफर कर विजेताओं का अभिनंदन किया।इस अवसर पर चेयरमैन जे. एन. चौकसे ने कहा कि कोई भी कार्य पूरी निष्ठा, लगन और मेहनत से किया जाए तो सफलता निश्चित रूप से प्राप्त होती है। उन्होंने सभी सम्मानित सदस्यों को उनके समर्पण और परिश्रम के लिए बधाई दी।वाइस चेयरपर्सन श्रीमती पूनम चौकसे ने सभी पुरस्कार विजेताओं को शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। वहीं सचिव डॉ. अनुपम चौकसे ने कहा कि एलएनसीटी समूह की उपलब्धियों में प्रत्येक सदस्य का योगदान महत्वपूर्ण होता है। मेहनत और उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वालों को सम्मानित करने से पूरे संस्थान को प्रेरणा मिलती है और गुणवत्ता के प्रति सजगता बनी रहती है।कार्यक्रम में एलएनसीटी यूनिवर्सिटी के कुलपति प्रो. नरेंद्र थापक, समूह की सभी संस्थाओं के प्राचार्य, डायरेक्टर, विभागाध्यक्ष सहित बड़ी संख्या में शिक्षक एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।इस अवसर को और भी यादगार बनाने के लिए एलएनसीटी परिवार के सदस्यों द्वारा रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए। कार्यक्रम का समापन सौहार्दपूर्ण वातावरण में सामूहिक लंच के साथ किया गया।

आसमान से सुरक्षित लौटा क्रू मॉड्यूल, ISRO ने गगनयान मिशन में रचा इतिहास
जिंदगी में प्यार की कमी बढ़ा सकती है कैंसर का जोखिम, अध्ययन का खुलासा
40 के बाद महिलाओं की सेहत का कैसे रखें ख्याल
हर्ष फायरिंग मामले में दूल्हा गिरफ्तार, पुलिस ने कट्टा भी किया बरामद
बंगाल चुनाव 2026: बीजेपी का घोषणापत्र जारी, 7वें वेतन आयोग लागू कर 3 हजार रुपये तक मासिक लाभ का वादा
रेलवे स्टेशन पर गांजा तस्कर गिरफ्तार, बुजुर्ग महिला-पुरुष दबोचे गए