मवेशी तस्करों के खिलाफ मैहर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 34 मवेशियों से भरा ट्रक जब्त
मैहर।
मवेशी तस्करों के विरुद्ध मैहर पुलिस ने बड़ी और प्रभावी कार्रवाई करते हुए 34 मवेशियों से भरे एक ट्रक को जब्त किया है। यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक मैहर अवधेश प्रताप सिंह के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक डॉ. चंचल नागर तथा अनुविभागीय अधिकारी पुलिस अमरपाटन के मार्गदर्शन में थाना ताला पुलिस द्वारा की गई।घटना 5 जनवरी 2026 की रात लगभग 2:30 बजे की है, जब कंट्रोल रूम मैहर से सूचना प्राप्त हुई कि एक टाटा डीसीएम ट्रक क्रमांक MP 53 GA 4361 में भैंस और पड़वों को क्रूरतापूर्वक भरकर गोविंदगढ़ की ओर से बेला की तरफ ले जाया जा रहा है। सूचना मिलते ही उप निरीक्षक नागेश्वर प्रसाद मिश्रा, चौकी प्रभारी मुकुन्दपुर ने हमराह स्टाफ के साथ गुजरा टोल प्लाजा के पास नाकाबंदी कर संदिग्ध ट्रक को रोका।ट्रक रुकते ही चालक और उसका एक साथी वाहन छोड़कर भागने का प्रयास करने लगे, लेकिन पुलिस ने घेराबंदी कर दोनों को मौके पर ही अभिरक्षा में ले लिया। पूछताछ में चालक ने अपना नाम अल्ताफ खान पिता मदीना खान, उम्र 35 वर्ष तथा दूसरे व्यक्ति ने इलताक खान पिता जिमी खान, उम्र 28 वर्ष बताया। दोनों आरोपी ग्राम छवारी, थाना मझौली, जिला सीधी के निवासी हैं।गवाहों की उपस्थिति में ट्रक की तलाशी लेने पर उसमें दो तलों में ठूंस-ठूंसकर 28 नग पड़वा (भैंसा) एवं 6 नग भैंस, कुल 34 मवेशी अत्यंत क्रूरतापूर्वक भरे हुए पाए गए। पूछताछ के दौरान यह भी सामने आया कि वाहन स्वामी एवं मवेशी व्यापारी मुबारक खान पिता शरीफ खान, निवासी ग्राम छवारी, थाना मझौली, जिला सीधी द्वारा मवेशियों को अवैध रूप से कसाईघरों में वध कराने के उद्देश्य से परिवहन किया जा रहा था।पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ पशुओं के प्रति क्रूरता निवारण अधिनियम की धारा 11(1)(घ), मध्यप्रदेश कृषक पशु परिरक्षण अधिनियम की धारा 4, 6 एवं 10 तथा मोटर व्हीकल एक्ट की धारा 66/192, 130/177(3) के तहत मामला दर्ज कर ट्रक और सभी मवेशियों को जब्त कर लिया है। मामले की विवेचना जारी है।जब्त किए गए ट्रक की अनुमानित कीमत लगभग 15 लाख रुपये बताई जा रही है, जबकि मवेशियों की अनुमानित कीमत करीब 5.5 लाख रुपये है।इस कार्रवाई में निरीक्षक महेन्द्र कुमार मिश्रा (थाना प्रभारी ताला), उप निरीक्षक नागेश्वर प्रसाद मिश्रा (चौकी प्रभारी मुकुन्दपुर), प्रधान आरक्षक इच्छा लाल तिवारी, आरक्षक आशीष मिश्रा एवं विवेक मिश्रा की सराहनीय भूमिका रही।

आसमान से सुरक्षित लौटा क्रू मॉड्यूल, ISRO ने गगनयान मिशन में रचा इतिहास
जिंदगी में प्यार की कमी बढ़ा सकती है कैंसर का जोखिम, अध्ययन का खुलासा
40 के बाद महिलाओं की सेहत का कैसे रखें ख्याल
हर्ष फायरिंग मामले में दूल्हा गिरफ्तार, पुलिस ने कट्टा भी किया बरामद
बंगाल चुनाव 2026: बीजेपी का घोषणापत्र जारी, 7वें वेतन आयोग लागू कर 3 हजार रुपये तक मासिक लाभ का वादा
रेलवे स्टेशन पर गांजा तस्कर गिरफ्तार, बुजुर्ग महिला-पुरुष दबोचे गए