वृंदावन में महिला से कथित गैंगरेप का मामला, सीआरपीएफ जवान और पुलिसकर्मियों पर गंभीर आरोप
वृंदावन (मथुरा)। वृंदावन क्षेत्र से एक महिला द्वारा लगाए गए गंभीर आरोपों ने प्रशासन और पुलिस विभाग में हड़कंप मचा दिया है। पीड़िता ललित ने आरोप लगाया है कि एक सीआरपीएफ जवान ने पहले उससे झूठी शादी का भरोसा दिलाया और बाद में अपने कुछ पुलिसकर्मी साथियों के साथ मिलकर उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया।महिला का कहना है कि यह घटना वृंदावन स्थित सनातनी गेस्ट हाउस में हुई, जहां उसे बेहोश कर बारी-बारी से दुष्कर्म किया गया। पीड़िता ने आरोप लगाया कि आरोपी सीआरपीएफ जवान ने पहले उससे पति की तरह व्यवहार किया और भरोसा दिलाया। बाद में उसे वृंदावन बुलाया गया, जहां पहले से मौजूद उसके पुलिसकर्मी परिचितों ने कथित रूप से यह अपराध अंजाम दिया।पीड़िता ने यह भी आरोप लगाया कि थाना रिफाइनरी से जुड़े एक पुलिसकर्मी सहित अन्य लोगों ने उसके साथ मारपीट की और धमकी दी। इस घटना के बाद महिला मानसिक और शारीरिक रूप से बुरी तरह प्रभावित हुई और लंबे समय तक डर और दबाव के कारण चुप रही। अब उसने हिम्मत जुटाकर अपनी आपबीती सामने रखी और प्रशासन से निष्पक्ष जांच व आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की।मामले के सामने आने के बाद पुलिस विभाग में भी हलचल देखी जा रही है। अधिकारियों ने कहा कि महिला की शिकायत के आधार पर एफआईआर दर्ज कर ली गई है और सभी आरोपों की गंभीरता से जांच की जा रही है। जांच में गेस्ट हाउस के रिकॉर्ड, मोबाइल कॉल डिटेल और अन्य साक्ष्यों की पड़ताल की जाएगी।प्रशासन ने आश्वासन दिया है कि यदि आरोप सही पाए जाते हैं, तो दोषियों के खिलाफ कानून के अनुसार कड़ी कार्रवाई की जाएगी। इस मामले ने एक बार फिर महिला सुरक्षा और कानून व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।

राशिफल 10 अप्रैल 2026: जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा
मंदिर में प्रवेश रोकना धर्म विरोधी, सुप्रीम कोर्ट ने जताई चिंता
60% आयात निर्भरता के बावजूद घरेलू LPG आपूर्ति 100% सुरक्षित, सरकार का दावा
MP हाई कोर्ट का बड़ा निर्णय, दूसरी शादी पर दी अहम टिप्पणी