नशामुक्त भारत अभियान के तहत जागरूकता सेमिनार व निःशुल्क परामर्श शिविर आयोजित
भीलवाड़ा। सोशल वेल्फेयर सोसायटी भीलवाड़ा द्वारा नशामुक्त भारत अभियान के अंतर्गत निःशुल्क नशारोग एवं मनोरोग परामर्श शिविर का आयोजन किया गया। इस अवसर पर दाई हलिमा मैटरनिटी एवं जनरल हॉस्पिटल में नशारोग जागरूकता सेमिनार भी आयोजित किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।शिविर में मनोरोग विशेषज्ञ डॉ. नसीम जहां ने मनोरोग से पीड़ित मरीजों को निःशुल्क परामर्श प्रदान किया। सेमिनार के दौरान उन्होंने पावर प्वाइंट प्रेजेंटेशन के माध्यम से नशे के प्रकार, नशे की लत के कारण, इसके शरीर, परिवार, समाज और देश पर पड़ने वाले दुष्प्रभावों की विस्तार से जानकारी दी। साथ ही नशे की बीमारी के उपलब्ध उपचार और इसमें रोगी, परिवार व समाज की अहम भूमिका को भी समझाया।सेमिनार के मुख्य अतिथि कैलाश विश्नोई, थानाधिकारी सुभाषनगर (भीलवाड़ा) ने अपने संबोधन में कहा कि जिन क्षेत्रों और समाजों में नशा अधिक होता है, वहां अपराध भी ज्यादा होते हैं। ऐसे जागरूकता कार्यक्रमों से नशे के रोगियों की संख्या घटेगी, जिससे अपराधों में कमी आएगी और पुलिस विभाग का कार्यभार भी कम होगा। उन्होंने युवाओं को सकारात्मक वातावरण, खेल और मनोरंजन के साधन उपलब्ध कराने पर जोर दिया।वरिष्ठ अधिवक्ता कुणाल ओझा ने कहा कि बढ़ती नशे की लत के कारण अपराधों की गंभीरता बढ़ रही है और सहनशीलता घट रही है। उन्होंने कहा कि खेल जीवन की दशा और दिशा दोनों बदल सकते हैं तथा मोबाइल की लत पर भी नियंत्रण आवश्यक है। नशे के दुष्परिणाम पूरे राष्ट्र को प्रभावित कर रहे हैं।सोसायटी के चेयरमैन मोहम्मद हनीफ रंगरेज ने बताया कि सेमिनार में सभी वक्ताओं को माला, पगड़ी और मोमेंटो देकर सम्मानित किया गया। वहीं डॉ. फरियाद मोहम्मद को सेमिनार, शिविर और समाजसेवा के लिए विशेष रूप से माला व पगड़ी पहनाकर अभिनंदन किया गया।सोसायटी के सचिव मोहम्मद एजाज शेख के अनुसार कार्यक्रम में शब्बीर अहमद शेख (मेंबर राजस्थान वक्फ बोर्ड), मोहम्मद रफीक अंसारी, मोहम्मद असलम खान, मकसूद अली काजी, मुख्तार मीर, रमजान खान, नूर इलाही पठान, अरविंद मसीह, डॉ. फरजाना सिद्दीकी, माया मसीह, मोहम्मद सलीम गौड़, मीरदाद खान, ताहिर हुसैन, खुशबू माली, दीपक जाट, खान मोहम्मद, इकबाल छीपा, अनवर अली, चांद मोहम्मद अंसारी सहित अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

राशिफल 10 अप्रैल 2026: जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा
मंदिर में प्रवेश रोकना धर्म विरोधी, सुप्रीम कोर्ट ने जताई चिंता
60% आयात निर्भरता के बावजूद घरेलू LPG आपूर्ति 100% सुरक्षित, सरकार का दावा
MP हाई कोर्ट का बड़ा निर्णय, दूसरी शादी पर दी अहम टिप्पणी