निवाड़ी जिला मुख्यालय पर आज युवा कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने जोरदार प्रदर्शन किया। प्रदर्शन का मुख्य कारण इंदौर में हुई दूषित पानी से मौतों और पत्रकारों के साथ अशोभनीय भाषा प्रयोग करने वाले मध्य प्रदेश सरकार के मंत्री कैलाश विजयवर्गीय के खिलाफ विरोध जताना था। युवा कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने मंत्री विजयवर्गीय का पुतला जलाकर नारेबाजी की और उन्हें सार्वजनिक माफी मांगने का आग्रह किया। प्रदर्शन में युवा कांग्रेस जिला अध्यक्ष और अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहेयुवा कांग्रेस ने कहा कि मंत्री का व्यवहार निंदनीय है और जनता के प्रति संवेदनहीनता को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। कार्यकर्ताओं ने सरकार से मांग की कि ऐसे मामलों में कड़े कदम उठाए जाएं।