सुपाना प्रधान प्रकरण को लेकर पूर्व विधायक ठाकुर तेजपाल सिंह का बड़ा बयान
छाता (जिला मथुरा)।
जनपद मथुरा के छाता क्षेत्र के दौरे पर पहुंचे पूर्व विधायक ठाकुर तेजपाल सिंह ने नववर्ष के अवसर पर क्षेत्रवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए कहा कि नया साल सभी के लिए मंगलमय हो। इस दौरान उनके समर्थन में बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।पूर्व विधायक ठाकुर तेजपाल सिंह ने अपने संबोधन में सुपाना ग्राम प्रधान के साथ हाल ही में हुई घटना को निंदनीय बताते हुए प्रशासनिक अधिकारियों पर गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि क्षेत्र की जनता पिछले कई वर्षों से उत्पीड़न और आतंक से परेशान है और अब सब्र का बांध टूटने वाला है।
उन्होंने कहा,
“यदि जनता परेशान रहेगी तो अधिकारी भी परेशान रहेंगे। पीड़ितों को न्याय दिलाना मेरी प्राथमिकता है। पिछले दस वर्षों से यहां की जनता अत्याचार झेल रही है, लेकिन अब समय आ गया है कि जनता स्वयं परिवर्तन करे।”पूर्व विधायक ने चेतावनी देते हुए कहा कि तीन दिन पूर्व सुपाना प्रधान के साथ जो घटना हुई, वह अत्यंत निंदनीय है। उन्होंने दावा किया कि उस प्रकरण में दर्ज सभी मुकदमों को निरस्त कराने का प्रयास किया जाएगा और जिस अधिकारी ने यह कृत्य किया है, उसे छाता में नहीं रहने दिया जाएगा।उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि लोकदल से जुड़े लोगों को ही निशाना बनाया जा रहा है। ठाकुर तेजपाल सिंह ने कहा कि लोकदल के प्रति जनता का समर्थन लगातार बढ़ रहा है, जिससे विपक्षी दल घबराए हुए हैं। जनता अब यह समझ चुकी है कि क्षेत्र में किसके इशारे पर प्रशासनिक कार्रवाई हो रही है।अपने बयान के अंत में उन्होंने कार्यकर्ताओं से धैर्य बनाए रखने की अपील करते हुए कहा कि जनता की ताकत के सामने बड़े-बड़े तानाशाह भी नहीं टिक पाए हैं और इस बार भी परिवर्तन होकर रहेगा।

पीएम मोदी की अपील: असम, केरल और पुदुचेरी में युवाओं से रिकॉर्ड मतदान का आह्वान
होर्मुज पर ईरान का बड़ा फैसला, जहाजों के लिए नए रास्ते तय; तेल सप्लाई पर खतरा
संयुक्त राष्ट्र में भारत की बढ़ी ताकत, मिली चार अहम जिम्मेदारियां
बंगाल चुनाव: 10 अप्रैल को BJP का घोषणापत्र संभव, किन मुद्दों पर रहेगा जोर?
नरेंद्र मोदी आज बंगाल में भरेंगे चुनावी जोश, रोड-शो और रैली से शक्ति प्रदर्शन
सप्ताह में किस दिन बाल धोना चाहिए ताकि मां लक्ष्मी की कृपा बनी रहे, शास्त्रों में दी गई सलाह