देव ग्राम साडली में तीन दिवसीय गायत्री महायज्ञ एवं सत्संग महोत्सव का दिव्य आगाज
कसरावद (जिला खरगोन, मध्य प्रदेश)। तहसील क्षेत्र के देव ग्राम साडली में नव वर्ष 2026 के उपलक्ष्य में गुरुवार को भव्य कलश शोभायात्रा के माध्यम से तीन दिवसीय नौ कुंडीय गायत्री महायज्ञ एवं सत्संग महोत्सव का दिव्य शुभारंभ हुआ। इस पावन अवसर पर ग्रामवासियों सहित आसपास के ग्रामीण अंचलों से सैकड़ों श्रद्धालुओं ने श्रद्धा एवं उत्साह के साथ सहभागिता की।कार्यक्रम की शुरुआत व्यास मंच से वैदिक मंत्रोच्चार के बीच देव शक्तियों के आह्वान एवं विधिवत कलश पूजन के साथ की गई। इसके पश्चात प्रवचन पांडाल से भव्य कलश शोभायात्रा का शुभारंभ हुआ, जिसने पूरे गांव को भक्तिमय वातावरण से सराबोर कर दिया।शोभायात्रा में सबसे आगे बैंड-बाजे के साथ श्रद्धालु चलते नजर आए। उनके पीछे शक्ति कलश को लेकर एक मिनी वाहन चल रहा था। गांव की गलियों में जगह-जगह माताओं एवं बहनों द्वारा मुख्य कलश का पूजन-अर्चन किया गया। शक्ति कलश के पीछे कलशधारी महिलाएं श्रद्धा भाव के साथ चलती हुई अपने सौभाग्य को सराहती दिखाई दीं।कलशधारी बहनों के पीछे पीले ध्वज हाथों में लिए देव कन्याएं सनातन संस्कृति और गायत्री चेतना का उद्घोष करती हुई चल रही थीं। इनके पश्चात गीता, रामायण सहित अन्य पावन सद्ग्रंथों को सिर पर धारण कर श्रद्धालु दंपति शोभायात्रा में सहभागी बने, जिसने आयोजन को विशेष आध्यात्मिक गरिमा प्रदान की।आयोजन समिति के अनुसार तीन दिवसीय नौ कुंडीय गायत्री महायज्ञ एवं सत्संग महोत्सव के दौरान यज्ञ, प्रवचन, साधना एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। महायज्ञ का उद्देश्य समाज में सद्बुद्धि, सदाचार, संस्कार एवं राष्ट्र चेतना का प्रसार करना बताया गया है।पूरे आयोजन के दौरान वातावरण पूरी तरह शांत, अनुशासित और भक्तिमय बना रहा। ग्रामवासियों ने आयोजन को सफल बनाने में सहयोग प्रदान किया।

14 पंडितों का गणित बिगड़ा, प्लेऑफ में पहुंचीं वो टीमें जिन पर कम था भरोसा
‘अपनापन’ में क्या हैं शिवराज के अनकहे किस्से? कल होगा विमोचन
IPL 2026 में पंजाब की बयानबाजी बनी मुसीबत, राजस्थान ने निकाला गुस्सा
Rekha Gupta का सार्वजनिक परिवहन सफर, ‘मेट्रो मंडे’ अभियान को समर्थन
कपिल देव की जिंदगी का मजेदार वाकया, पुलिस से बचने के लिए भागे होटल
गिरफ्तारी पर रोक के बाद Anant Singh केस में बढ़ी चर्चा