गोल्ड जीतकर लौटे फिटनेस एक्सपर्ट, युवाओं के लिए प्रेरणा का स्रोत
चौमुहां ब्लॉक के गांव अकबरपुर में मंगलवार को फिटनेस जगत में क्षेत्र का नाम रोशन करने वाले बरसाना क्षेत्र के जीत फिटनेस बरसाना के संचालक मिस्टर जितेंद्र राजपूत का भव्य स्वागत-सम्मान समारोह आयोजित किया गया। यह आयोजन भाजपा नेता एवं पूर्व लोकसभा प्रत्याशी भानुप्रताप के कार्यालय पर सम्पन्न हुआ, जहाँ उन्हें स्वापा बांधकर एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया।इस अवसर पर उपस्थित गणमान्य व्यक्तियों एवं युवाओं ने जितेंद्र राजपूत की ऐतिहासिक उपलब्धि पर उन्हें बधाई दी और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। स्वागत समारोह में मुख्य रूप से बेनामी भगत जी, एडवोकेट विष्णु सिसोदिया, विष्णु हिंदुस्तानी, कन्हैया ठाकुर, सतेंद्र, जयवीर, सौरभ, शिवम सहित दर्जनों युवा मौजूद रहे।गौरतलब है कि दिल्ली में G.O.B ग्लोबल बॉडीबिल्डिंग ऑर्गनाइजेशन द्वारा आयोजित आयरनमैन बॉडीबिल्डिंग एंड फिटनेस चैंपियनशिप सीजन-8 में जितेंद्र राजपूत ने मेन फिजिक कैटेगरी में शानदार प्रदर्शन करते हुए प्रथम स्थान प्राप्त कर गोल्ड मेडल अपने नाम किया। यह उपलब्धि उन्होंने कड़ी मेहनत, अनुशासन और वर्षों के निरंतर अभ्यास के दम पर हासिल की।जितेंद्र राजपूत, टीम LR फरीदाबाद के मिस्टर लोकेश राजपूत के शिष्य हैं, जिनके मार्गदर्शन में उन्होंने फिटनेस के क्षेत्र में निरंतर प्रगति की। उनकी यह सफलता न केवल व्यक्तिगत उपलब्धि है, बल्कि पूरे बरसाना गांव एवं मथुरा जनपद का नाम प्रदेश और राष्ट्रीय स्तर पर गौरवान्वित कर रही है।अपने सम्मान पर खुशी व्यक्त करते हुए जितेंद्र राजपूत ने कहा कि वे आने वाले समय में राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर की फिटनेस प्रतियोगिताओं में भाग लेकर देश का नाम और ऊँचाइयों तक ले जाना चाहते हैं। उन्होंने बताया कि उनका मुख्य उद्देश्य युवाओं को नशे से दूर रखकर फिट, अनुशासित और स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित करना है। आज बरसाना और आसपास के क्षेत्रों के युवा उनके प्रेरक प्रयासों से फिटनेस को अपना लक्ष्य बना रहे हैं।

पमरे के नए जीएम बने दिलीप कुमार सिंह
ऑपरेशन सिंदूर पर सेना प्रमुख का बयान, संयुक्त कार्रवाई की अहमियत बताई
2026 तक भोपाल-रामगंज मंडी रेल लाइन से सफर होगा आसान
जबलपुर में पेट्रोल टैंकर से निकला 20 किलो गांजा
Delhi Legislative Assembly सुरक्षा मामला: सरबजीत को लेकर आज Punjab जाएगी पुलिस
पाकिस्तान बना US-ईरान समझौते का जरिया, ट्रंप को दिए लालच के आरोप