राया। कस्बा राया के गजु गांव में भारत रत्न एवं देश के पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेयी की स्मृति में भव्य अटल बिहारी स्मृति सम्मेलन का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ फतेहपुर सीकरी के सांसद राजकुमार चाहर, विधायक नागेंद्र दूवे एवं विधायक राजेश चौधरी द्वारा पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के चित्र पर दीप प्रज्वलित कर किया गया।इस अवसर पर वक्ताओं ने अटल बिहारी वाजपेयी के व्यक्तित्व, कृतित्व और राष्ट्र निर्माण में उनके अमूल्य योगदान पर विस्तार से प्रकाश डाला। वक्ताओं ने कहा कि अटल जी एक दूरदर्शी राजनेता, ओजस्वी वक्ता और संवेदनशील कवि थे, जिन्होंने अपने कार्यकाल में देश को राजनीतिक स्थिरता, विकास और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर एक नई पहचान दिलाई।सम्मेलन में अटल बिहारी वाजपेयी द्वारा दिए गए विचारों और आदर्शों को आत्मसात करने का आह्वान किया गया। वक्ताओं ने कहा कि अटल जी का जीवन सादगी, राष्ट्रभक्ति और समर्पण का प्रतीक है, जिससे आज की युवा पीढ़ी को प्रेरणा लेने की आवश्यकता है।कार्यक्रम में जय प्रकाश प्रधान, समाजसेवी भूपेश अग्रवाल, मंडल अध्यक्ष रामकुमार उपाध्याय, राजेश चौधरी, मुकेश अग्रवाल, राजू उपमन्यु, विनय चौधरी, सचिन सहित क्षेत्र के कई जनप्रतिनिधि, समाजसेवी, कार्यकर्ता एवं बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।सम्मेलन का समापन अटल बिहारी वाजपेयी के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर एवं राष्ट्रहित में उनके दिखाए मार्ग पर चलने का संकल्प लेते हुए किया गया। कार्यक्रम में मौजूद सभी लोगों ने अटल जी को श्रद्धांजलि अर्पित की और उनके आदर्शों को आगे बढ़ाने की प्रतिबद्धता जताई