सहकारिता से सशक्तिकरण की दिशा में बी-पैक्स श्यामपुर में सम्मेलन
अन्तर्राष्ट्रीय सहकारी वर्ष 2025 के अंतर्गत सहकारिता विभाग, जिला सहकारी केन्द्रीय बैंक एवं जिला सहकारी संघ मर्यादित सीहोर के संयुक्त तत्वाधान में बहुउद्देशीय प्राथमिक कृषि साख सहकारी संस्था मर्यादित (बी-पैक्स) श्यामपुर में सहकारी सम्मेलन का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन सुनील सक्सेना, अंकेक्षण अधिकारी सहकारिता विभाग सीहोर के मुख्य आतिथ्य में सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम की अध्यक्षता रंजीत सिंह रैकवाल, वरिष्ठ सहकारी निरीक्षक एवं प्रशासक बी-पैक्स श्यामपुर ने की।सम्मेलन में विशिष्ट अतिथि के रूप में रमेशचन्द्र रैकवाल वरिष्ठ सहकारी निरीक्षक, प्रभुलाल गौर संस्था प्रबंधक खजूरियाकलॉ, शिवप्रसाद जी संस्था प्रबंधक खण्डवा, लक्ष्मीनारायण चन्द्रवंशी संस्था प्रबंधक सिराड़ी तथा दीपक सिंह ठाकुर संस्था प्रबंधक श्यामपुर उपस्थित रहे। इसके साथ ही जनपद सदस्य विनोद परिहार, संस्था कर्मचारीगण संतोष पाटीदार, महेश जाट, गोविन्द सिंह ठाकुर, करण सिंह परिहार, जलील खान, संजय ठाकुर सहित बड़ी संख्या में गणमान्य सदस्य मौजूद रहे।कार्यक्रम का शुभारंभ माँ सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्ज्वलन कर किया गया। अतिथियों का स्वागत दीपक ठाकुर संस्था प्रबंधक श्यामपुर द्वारा माल्यार्पण कर किया गया।स्वागत उद्बोधन में तेजसिंह ठाकुर, मुख्य कार्यपालन अधिकारी ने अन्तर्राष्ट्रीय सहकारिता वर्ष 2025 के आयोजन के उद्देश्य पर प्रकाश डालते हुए कहा कि देश के प्रधानमंत्री माननीय नरेन्द्र मोदी एवं देश के प्रथम सहकारिता मंत्री माननीय अमित शाह की दूरदर्शी सोच के अनुरूप सहकारिता क्षेत्र में नवाचार को बढ़ावा दिया जा रहा है। इसके अंतर्गत नवीन सहकारी संस्थाओं का गठन एवं वर्तमान संस्थाओं की उपविधियों में संशोधन कर सदस्यों को आर्थिक रूप से सशक्त बनाया जा रहा है।मुख्य अतिथि सुनील सक्सेना ने अपने संबोधन में कहा कि माननीय पूर्व प्रधानमंत्री के जन्मदिवस को सहकारिता मंत्री श्री अमित शाह द्वारा सुशासन दिवस के रूप में रीवा में मनाया गया। उन्होंने बताया कि अन्तर्राष्ट्रीय सहकारिता वर्ष पूरे भारत में उत्साहपूर्वक मनाया जा रहा है। पैक्स संस्थाओं को बहुद्देशीय सहकारी संस्था के रूप में विकसित किया जा रहा है, जिसके अंतर्गत जन औषधि केन्द्र एवं इफको एमसी केन्द्र प्रारंभ किए गए हैं। श्यामपुर बी-पैक्स संस्था को भी इफको एमसी का लाइसेंस प्राप्त हो चुका है।उन्होंने सहकारिता क्षेत्र में नवाचार के उदाहरण देते हुए बताया कि बुधनी में काष्ठकला सहकारी संस्था के माध्यम से लकड़ी के खिलौनों का निर्माण किया जा रहा है। वहीं जागृति महिला बहुउद्देशीय संस्था द्वारा महिलाओं के माध्यम से खाद्य पदार्थ तैयार किए जा रहे हैं। इसके साथ ही रेहटी की लघु वनोपज सहकारी संस्था द्वारा 70 से अधिक उत्पादों का निर्माण किया जा रहा है, जो सहकारिता की सफलता का उदाहरण है।कार्यक्रम के अंत में दीपक ठाकुर संस्था प्रबंधक श्यामपुर द्वारा सभी अतिथियों, सहभागियों एवं उपस्थित सदस्यों के प्रति आभार व्यक्त किया गया।

इस्तीफे की अटकलों के बीच Nitish Kumar ने सीएम हाउस खाली करना शुरू किया
लंबे समय से चल रहे जुआ फड़ पर पुलिस का छापा, जुआरियों में मची भगदड़
अमित शाह का बड़ा बयान, बोले- बंगाल से खत्म होगा ममता का गिरोह