महर्षि विद्या मंदिर मदन महल का वार्षिक सांस्कृतिक समारोह संपन्न
महर्षि विद्या मंदिर, मदन महल का वार्षिक सांस्कृतिक समारोह शहीद स्मारक ऑडिटोरियम, जबलपुर में भव्य रूप से आयोजित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ स्वागत वंदन के साथ हुआ, जिसके पश्चात विद्यार्थियों द्वारा धार्मिक एवं सांस्कृतिक प्रस्तुतियाँ दी गईं।समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में महापौर श्री जगत बहादुर अन्नू जी, विशिष्ट अतिथि विधायक श्री अभिलाष पांडे तथा महर्षि महेश योगी विश्वविद्यालय के पूर्व रजिस्ट्रार श्री अरविन्द सिंह राजपूत उपस्थित रहे। सभी अतिथियों का स्वागत एवं अभिनंदन विद्यालय की प्राचार्य श्रीमती अनुश्री जी द्वारा किया गया।कार्यक्रम में विद्यार्थियों की प्रस्तुतियों ने दर्शकों का मन मोह लिया और सांस्कृतिक मूल्यों के साथ शिक्षा के महत्व को रेखांकित किया।

इस्तीफे की अटकलों के बीच Nitish Kumar ने सीएम हाउस खाली करना शुरू किया
लंबे समय से चल रहे जुआ फड़ पर पुलिस का छापा, जुआरियों में मची भगदड़
अमित शाह का बड़ा बयान, बोले- बंगाल से खत्म होगा ममता का गिरोह