बांग्लादेश की घटनाओं के विरोध में अखिल भारत हिंदू महासभा का प्रदर्शन, पुतला दहन
मथुरा: बांग्लादेश में हिंदू समुदाय पर हो रहे अत्याचार और हिंसा के विरोध में सोमवार को अखिल भारत हिंदू महासभा एवं आम नागरिकों के नेतृत्व में फरह क्षेत्र के बरारी चौक पर जोरदार प्रदर्शन किया गया। इस दौरान प्रदर्शनकारियों ने बांग्लादेश सरकार का पुतला दहन कर अपना आक्रोश व्यक्त किया।प्रदर्शनकारियों का कहना है कि बांग्लादेश में दीपू दास और अमृत मंडल नामक दो हिंदू युवकों की हत्या की घटनाओं से पूरे देश में रोष है। प्रदर्शन के दौरान “बांग्लादेश होश में आओ” और “बांग्लादेश मुर्दाबाद” जैसे नारे लगाए गए।अखिल भारत हिंदू महासभा के कार्यकारी जिला अध्यक्ष पं. राजवीर दीक्षित ने आरोप लगाया कि बांग्लादेश में हिंदू अल्पसंख्यकों को लगातार निशाना बनाया जा रहा है और वहां की सरकार उनकी सुरक्षा सुनिश्चित करने में विफल साबित हो रही है। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि हत्याओं और अत्याचारों पर तत्काल रोक नहीं लगी, तो संगठन द्वारा आंदोलन जारी रखा जाएगा।उन्होंने यह भी कहा कि इस मुद्दे को केंद्र सरकार और अंतरराष्ट्रीय मंचों पर उठाया जाना चाहिए, ताकि बांग्लादेश में अल्पसंख्यक हिंदुओं की सुरक्षा सुनिश्चित हो सके। कार्यक्रम में मौजूद अन्य पदाधिकारियों ने भी बांग्लादेश सरकार से अल्पसंख्यकों के अधिकारों की रक्षा की मांग की और भारत सरकार से कूटनीतिक स्तर पर हस्तक्षेप की अपील की।यह प्रदर्शन ऐसे समय में हुआ है, जब पड़ोसी देशों में अल्पसंख्यकों की स्थिति को लेकर देशभर में चर्चा जारी है। स्थानीय बुद्धिजीवियों का मानना है कि मानवाधिकारों से जुड़े मुद्दों पर शांतिपूर्ण विरोध लोकतांत्रिक अधिकार है, लेकिन संवाद और कूटनीतिक प्रयास भी उतने ही आवश्यक हैं।
प्रमुख रूप से उपस्थित:
कार्यकारी जिलाध्यक्ष पं. राजवीर दीक्षित, जिला संयोजक रवि पाराशर, श्री महंत चंद्रमा दास महाराज, बृज क्षेत्र अध्यक्ष गौ सभा सियाराम तिवारी, महामंत्री मुकेश कुमार, उपाध्यक्ष राम शर्मा, रणधीर सिंह, अमित भारद्वाज, बंटी, अनूप ठाकुर, राजकुमार, नंदो पंडित, ठाकुर बिहारी लाल, सक्षम सिंह सहित सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहे।

राजनीतिक माहौल गरमाया, सीएम ने कांग्रेस पर साधा निशाना