सीसीआई कपास खरीदी नियमों में फिर बदलाव, किसानों का फूटा आक्रोश
खरगोन: भारतीय कपास निगम (सीसीआई) द्वारा कपास खरीदी नियमों में एक बार फिर किए गए बदलाव से सोमवार को खरगोन मंडी में हंगामे की स्थिति बन गई। सीसीआई ने प्रति एकड़ कपास खरीदी को 12 क्विंटल से घटाकर मात्र 5 क्विंटल करने की घोषणा की, जिससे किसान नाराज हो गए।आक्रोशित किसानों ने मंडी के प्रवेश द्वार पर अपने वाहन खड़े कर दिए, जिससे आवाजाही पूरी तरह बंद हो गई। मंडी परिसर के अंदर सैकड़ों वाहन फंसे रहे, जबकि उतनी ही संख्या में वाहन मंडी गेट के बाहर रुक गए। दोपहर करीब 2 बजे तक मुख्य मार्ग पर लगभग 500 मीटर लंबी वाहनों की कतार लग गई।स्थिति की गंभीरता को देखते हुए अपर कलेक्टर रेखा राठोड़, कृषि उप संचालक शिव सिंह राजपूत, थाना प्रभारी एवं मंडी प्रशासन के अन्य अधिकारी मौके पर पहुंचे और किसानों से चर्चा की।किसानों का कहना है कि अब तक प्रति एकड़ 12 क्विंटल कपास की खरीदी की जा रही थी, लेकिन बिना पूर्व सूचना के इसमें कटौती कर दी गई। सीसीआई द्वारा बार-बार नियम बदलने और स्लॉट बुकिंग में आ रही दिक्कतों के कारण किसानों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। किसानों का आरोप है कि वे मजबूरी में निजी व्यापारियों को कपास बेचने को विवश हो रहे हैं, जिससे उन्हें आर्थिक नुकसान हो रहा है।

राजनीतिक माहौल गरमाया, सीएम ने कांग्रेस पर साधा निशाना
CG बोर्ड परीक्षा की आंसरशीट में लिखा गया भावुक नोट, सोशल मीडिया पर वायरल