मोहन बड़ोदिया: विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल के संयुक्त तत्वावधान में शौर्य दिवस के अवसर पर मोहन बड़ोदिया में पुतला दहन, मार्च और धर्मसभा का आयोजन किया गया। मार्च थाना परिसर स्थित संकट मोचन हनुमान मंदिर से प्रारंभ होकर नलखेड़ा चौराहा होते हुए मोहन बड़ोदिया बस स्टैंड पर संपन्न हुआ। इसके बाद मंदिर परिसर में धर्मसभा आयोजित की गई।

धर्मसभा का शुभारंभ:
मंच पर उपस्थित अतिथियों ने मर्यादा पुरुषोत्तम प्रभु श्रीराम और मां भारती के समक्ष दीप प्रज्ज्वलन कर धर्मसभा का शुभारंभ किया। मुख्य वक्ता, विश्व हिंदू परिषद शाजापुर विभाग मंत्री राजेश जादम ने कहा कि आज ग्रंथों में लिखे सत्य को बोलना भी कठिन हो गया है, लेकिन हिंदू समाज को संगठित होकर आगे आना होगा। उन्होंने अखंड भारत, राष्ट्र सुरक्षा और सामाजिक एकता पर जोर दिया।

उन्होंने हिंदू समाज को अपनी पहचान और सुरक्षा के प्रति सजग रहने का संदेश दिया और दुर्गा वाहिनी की बहनों-बेटियों को सतर्क रहने तथा लव जिहाद जैसे षड्यंत्रों से बचने का आह्वान किया।

बांग्लादेश सरकार के खिलाफ आक्रोश:
शाजापुर जिला मंत्री महेश प्रजापति ने बांग्लादेश सरकार पर निशाना साधते हुए वहां अल्पसंख्यक हिंदुओं पर हो रहे अत्याचारों की कड़ी निंदा की। कार्यक्रम के अंत में संत श्री सर्वेश्वर दास त्यागी ने कहा कि हिंदू समाज की सहनशीलता की परीक्षा लिए बिना मानवता के दुश्मनों पर सख्त कार्रवाई होनी चाहिए।

पुतला दहन और विरोध प्रदर्शन:
कार्यक्रम में “बांग्लादेश मुर्दाबाद” और “देश का बल — बजरंग दल” के नारों के साथ प्रखंड स्तर पर आतंकवाद का प्रतीकात्मक पुतला दहन किया गया।

उपस्थित प्रमुख सदस्य:
विभाग मंत्री राजेश जादम, जिला मंत्री महेश प्रजापति, जिला उपाध्यक्ष श्याम पाटीदार, जिला सह-संयोजक हरीश आर्य, जिला विशेष संपर्क प्रमुख विजय कुलमिया, प्रखंड अध्यक्ष पंकज गुर्जर, उपाध्यक्ष दिनेश चंद्रवशी, चंदर सिंह कुंभकार, संयोजक तूफान सिंह, नगर से गोविंद बरेठा, विलास राव, पवन सोनी, देवकीनंदन, मोहित टेलर, गोपाल राठौर सहित खंड एवं ग्राम समिति के पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे।