भोपाल। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नव नियुक्त राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष नितिन नवीन से प्रदेश के खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री गोविंद सिंह राजपूत ने शिष्टाचार भेंट की। इस अवसर पर दोनों नेताओं के बीच संगठन, पार्टी की भावी रणनीति और राष्ट्र निर्माण के संकल्प को लेकर सकारात्मक चर्चा हुई।भेंट के दौरान गोविंद सिंह राजपूत ने नितिन नवीन को नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं दीं और कहा कि उनका संगठनात्मक अनुभव, कार्य के प्रति समर्पण और राष्ट्रसेवा की भावना भाजपा को नई ऊर्जा और दिशा प्रदान करेगी। उन्होंने विश्वास जताया कि नितिन नवीन के कुशल नेतृत्व में भाजपा और अधिक सशक्त होगी और “विकसित भारत” के संकल्प को नई मजबूती मिलेगी।दोनों नेताओं ने संगठन को जमीनी स्तर तक मजबूत करने, पार्टी कार्यकर्ताओं के बीच समन्वय बढ़ाने और आगामी समय में जनसंवाद को और प्रभावी बनाने पर भी विचार साझा किए। इस बैठक को सकारात्मक और प्रेरणादायक बताया जा रहा है, जिससे पार्टी के संगठनात्मक एवं रणनीतिक कामकाज में नए उत्साह और दिशा मिलने की उम्मीद है।