सागर, मध्य प्रदेश |  मालथौन क्षेत्र के मड़ैया माफी ग्राम में अज्ञात व्यक्ति द्वारा डॉ. भीमराव अंबेडकर की मूर्ति को क्षतिग्रस्त कर दिया गया। घटना शनिवार-रविवार की दरमियानी रात को हुई।सुबह लगभग 7:00 से 8:00 बजे के बीच ग्रामीणों ने देखा कि बाबा साहब की मूर्ति खंडित हो चुकी है। यह खबर तेजी से पूरे गांव में फैल गई।मौके पर एसडीएम मनोज चौरसिया और थाना प्रभारी पुलिस टीम के साथ पहुंचे। उन्होंने लोगों को शांत कराया और निर्णय लिया कि बाबा साहब की नई मूर्ति जल्द स्थापित की जाएगी।