विद्युत मंडल पेंशनर्स एसोसिएशन का 13वां वार्षिक स्नेह सम्मेलन संपन्न
खरगोन में विद्युत मंडल पेंशनर्स एसोसिएशन का 13वां वार्षिक स्नेह सम्मेलन रेवा न्यास मांगलिक परिसर में आयोजित किया गया। सम्मेलन में उपस्थित वक्ताओं और अतिथियों ने पेंशनर्स की लंबित मांगों को लेकर एकजुटता दिखाने और संघर्ष जारी रखने का आह्वान किया।वक्ताओं ने कहा कि पेंशनर्स लंबे समय से अपनी समस्याओं और मांगों को लेकर शासन-प्रशासन का ध्यान आकर्षित कर रहे हैं, लेकिन अब तक उनका समाधान नहीं हो पाया है। संगठन की ओर से मांग की गई कि शासन की योजना के तहत पेंशन की गारंटी का प्रावधान किया जाए और केंद्र सरकार द्वारा घोषित दरों के अनुसार महंगाई राहत (डीए) का बकाया भुगतान शीघ्र किया जाए।पदाधिकारियों ने कहा कि पेंशनर्स की आर्थिक स्थिति लगातार कमजोर होती जा रही है, ऐसे में समय पर पेंशन और महंगाई राहत मिलना अत्यंत आवश्यक है। यह न केवल उनका अधिकार है, बल्कि सम्मानजनक जीवन के लिए जरूरी भी है।सम्मेलन के दौरान वरिष्ठ पेंशनर्स को स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में संघ के पदाधिकारी, सदस्य और जिले सहित अन्य जिलों से बड़ी संख्या में पेंशनर्स उपस्थित रहे।

राजनीतिक माहौल गरमाया, सीएम ने कांग्रेस पर साधा निशाना