माँ नर्मदा की पवित्र परिक्रमा यात्रा पर निकले संसद का नगर वासियों ने किया स्वागत
खरगोन–बड़वानी लोकसभा सांसद गजेंद्र पटेल इन दिनों अपने पूरे परिवार के साथ माँ नर्मदा की पवित्र परिक्रमा यात्रा पर निकले हैं। परिक्रमा के दौरान कसरावद नगर के जय स्तंभ चौराहे पर भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं द्वारा उनका आत्मीय एवं भव्य स्वागत भी किया गया। इस अवसर पर नगर और जिला स्तर के अनेक भाजपा पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।स्वागत कार्यक्रम के दौरान सांसद गजेंद्र पटेल ने कहा कि माँ नर्मदा की परिक्रमा केवल एक धार्मिक अनुष्ठान नहीं है, बल्कि यह मानव हृदय की शुद्धि, आत्मचिंतन और सांस्कृतिक चेतना का मार्ग है। अमरकंटक से प्रारंभ होकर ओंकारेश्वर होते हुए समुद्र तट तक फैली यह परिक्रमा यात्रा जनजातीय समाज के अनेक पवित्र स्थलों से होकर गुजरती है। इस यात्रा के माध्यम से जनजातीय समुदाय के जीवन, संस्कृति, परंपराओं और उनके गौरवशाली इतिहास को नजदीक से जानने और समझने का अवसर प्राप्त होता है। सांसद पटेल ने बताया कि इस परिक्रमा यात्रा में उनके साथ परिवार के सभी सदस्य—भाई-बहन, भांजे-भांजियां, सास-ससुर सहित पूरा कुटुंब सहभागी है। उन्होंने कहा कि हजारों-लाखों परिक्रमावासियों के साथ संवाद, अनुभवों का आदान-प्रदान और समाज के विविध पहलुओं का अध्ययन इस यात्रा की विशेष उपलब्धि है। कसरावद में हुए स्वागत कार्यक्रम में भाजपा जिला इकाई के सदस्य मांगीलाल गाड़गे, महेंद्र यादव, प्रकाश पाटीदार, शंकर कुशवाह, बलराम कुशवाह सहित अनेक कार्यकर्ता मौजूद रहे।

राजनीतिक माहौल गरमाया, सीएम ने कांग्रेस पर साधा निशाना