गुदरई गांव के ग्रामीणों ने कलेक्टर व प्रभारी मंत्री की गाड़ी के आगे किया हंगामा
निवाड़ी:निवाड़ी जिले के कलेक्टरेट कार्यालय में आज उस वक्त हंगामा खड़ा हो गया, जब गुदरई गांव के ग्रामीण और महिलाएं अपनी समस्याओं को लेकर पहुंचे और प्रभारी मंत्री नारायण सिंह कुशवाहा एवं कलेक्टर की गाड़ी के सामने लेटकर प्रदर्शन किया।ग्रामीणों का आरोप है कि जिला प्रशासन उनकी शिकायतों पर ध्यान नहीं दे रहा है। गुदरई गांव की महिलाएं और पुरुष बता रहे हैं कि उत्तर प्रदेश के भू-माफियाओं द्वारा उनकी जमीनों पर अवैध कब्जा किया जा रहा है, लेकिन शिकायतों के बावजूद प्रशासन कोई कार्रवाई नहीं कर रहा।ग्रामीणों ने प्रभारी मंत्री से मुलाकात की, लेकिन समाधान न मिलने पर उन्होंने मंत्री और कलेक्टर की गाड़ी रोक दी। इस दौरान पुलिस और ग्रामीणों के बीच धक्का-मुक्की और झड़प भी हुई। कड़ी मशक्कत के बाद पुलिस ने स्थिति को नियंत्रित किया।

राजनीतिक माहौल गरमाया, सीएम ने कांग्रेस पर साधा निशाना