कसरावद में भाजपा कार्यकर्ताओं ने नव-नियुक्त जिला पदाधिकारियों का भव्य स्वागत
खरगोन। भाजपा जिला कार्यकारिणी खरगोन में कसरावद से तीन प्रमुख कार्यकर्ताओं को महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपे जाने पर क्षेत्र में उत्साह का माहौल है। पार्टी संगठन द्वारा मांगीलाल गाडगे को जिला उपाध्यक्ष, महेंद्र यादव को जिला उपाध्यक्ष और प्रकाश पाटीदार को जिला महामंत्री नियुक्त किए जाने पर कसरावद के रेस्ट हाउस में भाजपा कार्यकर्ताओं ने पुष्पमालाओं से उनका भव्य स्वागत किया और बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।कार्यक्रम में पत्रकारों से बातचीत करते हुए जिला उपाध्यक्ष मांगीलाल गाडगे ने कहा कि राष्ट्रीय और प्रदेश नेतृत्व तथा जिला अध्यक्ष के विश्वास के कारण कसरावद को दो उपाध्यक्ष और एक महामंत्री का प्रतिनिधित्व मिला है। इससे कार्यकर्ताओं में उत्साह है और आने वाले समय में खरगोन जिले की सभी छह विधानसभा सीटों पर विजय के लिए संगठन पूरी ताकत से काम करेगा।जिला महामंत्री प्रकाश पाटीदार ने कहा कि यह पद नहीं बल्कि दायित्व है, जिसे पार्टी नेतृत्व ने सौंपा है। उन्होंने सांसद, प्रदेश और जिला नेतृत्व तथा समस्त कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वे इस विश्वास पर खरा उतरने का हरसंभव प्रयास करेंगे।जिला उपाध्यक्ष महेंद्र यादव ने कहा कि संगठन और शासन के बीच समन्वय बनाकर स्वास्थ्य, शिक्षा, आंगनबाड़ी, नगर पालिका सहित सभी सरकारी क्षेत्रों में बेहतर कार्य किए जाएंगे। पांचों मंडल अध्यक्षों और जिला पदाधिकारियों के साथ मिलकर संगठन को और मजबूत किया जाएगा।

राजनीतिक माहौल गरमाया, सीएम ने कांग्रेस पर साधा निशाना