मथुरा में अवैध शराब तस्करी पर बड़ी कार्रवाई, कार से विदेशी शराब की बड़ी खेप बरामद
मथुरा। नववर्ष के त्योहारों के मद्देनज़र अवैध शराब के निर्माण, परिवहन और बिक्री के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत मथुरा जिले में आबकारी विभाग और पुलिस की संयुक्त टीम ने बड़ी सफलता हासिल की है। यह कार्रवाई जिलाधिकारी और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर की गई।जानकारी के अनुसार, 27 दिसंबर 2025 की रात, थाना जैत क्षेत्र में कृष्णा वैली के सामने राष्ट्रीय राजमार्ग-19 पर चेकिंग अभियान चलाया जा रहा था। इसी दौरान हरियाणा की ओर से आ रही एक सफेद स्विफ्ट डिजायर कार (रजिस्ट्रेशन DL 1 RTA 3562) को रोककर तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान कार की डिग्गी और पिछली सीट पर रखे चार पिट्ठू बैग से भारी मात्रा में अवैध अंग्रेजी शराब बरामद हुई।बरामद शराब में 24 बोतल एब्सोल्यूट वोदका, 9 बोतल जेम्सन व्हिस्की, 6 बोतल जैक डेनियल और 4 बोतल ब्लैक लेबल शामिल हैं। सभी शराब अन्य राज्यों में अवैध रूप से बिक्री के लिए लाई जा रही थी। बरामद की गई शराब की अनुमानित बाजार कीमत लगभग डेढ़ लाख रुपये बताई जा रही है।पुलिस ने मौके से एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और उसके खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया। पूछताछ में यह भी पता लगाया जा रहा है कि शराब कहाँ से लाई गई थी और इसे कहाँ सप्लाई किया जाना था।पुलिस अधिकारियों ने बताया कि त्योहारी सीजन में अवैध शराब तस्करी पर कड़ी नजर रखी जा रही है और ऐसी कार्रवाई आगे भी लगातार जारी रहेगी। साथ ही आमजन से अपील की गई है कि यदि कहीं अवैध शराब की बिक्री या परिवहन की सूचना मिले तो तुरंत पुलिस को सूचित करें।

राहुल गांधी का केंद्र सरकार पर हमला, असम सीएम पर लगाए गंभीर आरोप
12,500 में खरीदे 30 हजार के नकली नोट, पुलिस ने किया बड़ा खुलासा
बिहार में 15 को नए मुख्यमंत्री का शपथ ग्रहण संभव, पीएम के शामिल होने की भी संभावना
कानूनी लड़ाई में मिली राहत, फरमान खान को बड़ा फायदा