फरह में गौ सेवक मिलन सम्मेलन का आयोजन
मथुरा। जनपद मथुरा के फरह क्षेत्र अंतर्गत गांव परखम में गौ सेवा को समर्पित एक महत्वपूर्ण गौ सेवक मिलन सम्मेलन का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम सरस्वती शिशु मंदिर, परखम परिसर में संपन्न हुआ। सम्मेलन का मुख्य उद्देश्य गौ सेवा से जुड़े लोगों को एक मंच पर एकत्र कर गौ संरक्षण, संवर्धन और सेवा के प्रति समाज में जागरूकता फैलाना रहा।सम्मेलन में फरह क्षेत्र के विभिन्न गांवों से आए बड़ी संख्या में गौ सेवकों, सामाजिक कार्यकर्ताओं, साधु-संतों और ग्रामीणों ने सहभागिता की। कार्यक्रम के दौरान वक्ताओं ने गौ माता को भारतीय संस्कृति का आधार बताते हुए कहा कि गौ सेवा केवल धार्मिक कार्य नहीं, बल्कि सामाजिक और मानवीय जिम्मेदारी भी है। उन्होंने कहा कि गौ संरक्षण से समाज में नैतिकता, करुणा और सकारात्मकता का विकास होता है।कार्यक्रम में गौवंश संरक्षण, गौशालाओं का सुचारू संचालन, घायल एवं बेसहारा गौवंश की देखभाल, चारे-पानी की व्यवस्था, सड़क दुर्घटनाओं से गौवंश की सुरक्षा जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तार से चर्चा की गई। वक्ताओं ने युवाओं से आह्वान किया कि वे आगे आकर गौ सेवा से जुड़ें और इस पुण्य कार्य में तन-मन-धन से सहयोग करें।इस अवसर पर बांके बिहारी को सेवा संस्थान के राष्ट्रीय अध्यक्ष नीरज शर्मा, फरसा वाले बाबा, योगेश कुमार (गौ सेवक), दिनेश ठाकुर (गौ सेवक), राजू वैष्णव (गौ सेवक), कान्हा ठाकुर (गौ सेवक), सौरव पाठक (गौ सेवक), लक्ष्मण सिंह (पत्रकार), सोनू पाठक (पत्रकार) सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे।सभी अतिथियों ने अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि गौ सेवा भारतीय संस्कृति की आत्मा है और समाज के प्रत्येक व्यक्ति को इसमें अपनी भूमिका निभानी चाहिए। सम्मेलन के अंत में गौ माता की आरती की गई तथा सभी उपस्थित लोगों ने गौ सेवा का संकल्प लिया।

राजनीतिक माहौल गरमाया, सीएम ने कांग्रेस पर साधा निशाना