पशु चिकित्सा विश्वविद्यालय के पूर्व कुलपति डॉ. अनिल कुमार श्रीवास्तव का निधन
मथुरा – उत्तर प्रदेश पंडित दीनदयाल उपाध्याय पशु चिकित्सा विज्ञान विश्वविद्यालय एवं गो अनुसंधान संस्थान, मथुरा के पूर्व कुलपति डॉ. अनिल कुमार श्रीवास्तव का दिनांक 25.12.2025 को नोएडा में निधन हो गया। डॉ. श्रीवास्तव लंबे समय से अस्वस्थ चल रहे थे।डॉ. श्रीवास्तव का जन्म 1 अगस्त 1957 को बनारस में हुआ था। उन्होंने पशु चिकित्सा महाविद्यालय, मथुरा से पशु चिकित्सा एवं पशुपालन में स्नातक की डिग्री और वेटरनरी फार्माकोकोलॉजी एवं टॉक्सिकोलॉजी में स्नातकोत्तर की पढ़ाई की। इसके बाद उन्होंने पंजाब कृषि विश्वविद्यालय, लुधियाना से पीएचडी की और जर्मनी से पोस्ट डॉक्टरेट किया।उनका शैक्षणिक करियर 1984 में पंजाब कृषि विश्वविद्यालय, लुधियाना के पशु चिकित्सा महाविद्यालय में सहायक प्रोफेसर के रूप में शुरू हुआ। वर्ष 1987 में वे एसोसिएट प्रोफेसर और 1995 में प्रोफेसर बने। 2004 में उन्होंने शेरे कश्मीर कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय, जम्मू के पशु चिकित्सा महाविद्यालय में अधिष्ठाता के रूप में कार्य किया। 2008 में वे राष्ट्रीय डेरी अनुसंधान संस्थान (NDRI), करनाल में निदेशक सह कुलपति बने और 10 वर्षों तक संस्थान को उच्चतम स्थान तक पहुंचाने में अहम भूमिका निभाई।डॉ. श्रीवास्तव ने 2017 में कृषि वैज्ञानिक चयन मंडल, नई दिल्ली, भारत सरकार में सदस्य और अध्यक्ष के रूप में भी कार्य किया। उन्होंने पशु चिकित्सा विश्वविद्यालय, मथुरा में 4 जून 2022 से 10 मार्च 2025 तक कुलपति के रूप में शिक्षा, शोध, प्रसार और प्रशासनिक गतिविधियों को सुदृढ़ किया। उनके नेतृत्व में विश्वविद्यालय में दो नए महाविद्यालय – मत्स्यिकी विज्ञान महाविद्यालय और डेयरी विज्ञान महाविद्यालय – प्रारंभ किए गए।

राहुल गांधी का केंद्र सरकार पर हमला, असम सीएम पर लगाए गंभीर आरोप
12,500 में खरीदे 30 हजार के नकली नोट, पुलिस ने किया बड़ा खुलासा
बिहार में 15 को नए मुख्यमंत्री का शपथ ग्रहण संभव, पीएम के शामिल होने की भी संभावना
कानूनी लड़ाई में मिली राहत, फरमान खान को बड़ा फायदा