मुख्यमंत्री ने सतना जिले को 652 करोड़ 54 लाख रुपये के विकास कार्यों की सौगात दी
सतना – मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव सतना जिले के एक दिवसीय प्रवास पर 27 दिसंबर को सतना पहुंचे और यहां आयोजित विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल हुए। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने सतना शहर को 652 करोड़ 54 लाख रुपये लागत के विकास कार्यों की सौगात दी।मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने शहर में 31 करोड़ 15 लाख रुपये की लागत से नवनिर्मित अंतरराज्यीय बस टर्मिनल और 8 करोड़ 39 लाख रुपये लागत से धवारी क्रिकेट स्टेडियम के नवनिर्माण कार्य का लोकार्पण किया। आई.एस.बी.टी. सतना में आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने सतना शहर के 168 लाख 33 हजार रुपये लागत के छह कार्यों का लोकार्पण और 484 करोड़ 21 लाख रुपये लागत के छह विकास कार्यों का भूमिपूजन किया। इस अवसर पर उन्होंने विभिन्न योजनाओं के लाभांवित हितग्राहियों को हितलाभ का वितरण भी किया।साथ ही मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने शासकीय मेडिकल कॉलेज सतना में आयोजित कार्यक्रम में 383 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाले 650 बिस्तरीय नवीन चिकित्सालय भवन के निर्माण का भूमिपूजन किया।इस प्रकार मुख्यमंत्री के सतना दौरे के दौरान जिले में बड़े पैमाने पर बुनियादी ढांचा और विकास कार्यों की शुरुआत हुई, जिससे जिले के नागरिकों को बेहतर सुविधाएं और सेवाएं उपलब्ध होंगी।

केरल के मुख्य सचिव डॉ. ए. जयतिलक का छत्तीसगढ़ दौरा
प्रदेश सौर ऊर्जा के क्षेत्र में बनेगा देश का अग्रणी राज्य : मंत्री शुक्ला
किसानों को सस्ती बिजली उपलब्ध कराना हमारी प्राथमिकता : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
कटे होंठ से टूटी हिम्मत तक… एक ऑपरेशन और बदल गई जिंदगी
दशकों के अंधेरे से उजियारे में आया गारपा, नियद नेल्लानार योजना से पहली बार घर-घर पहुँची बिजली
नगरीय निकायों की वित्तीय स्थिति पर मंथन