सिंगरौली (म.प्र.) – जयंत पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए लूट के तीन आरोपियों को केवल 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार आरोपियों के कब्जे से फरियादी का लूटा हुआ मोबाइल फोन भी बरामद किया गया।पुलिस अधीक्षक श्री मनीष खत्री के निर्देशानुसार अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री सर्वप्रिय सिन्हा और नगर पुलिस अधीक्षक श्री पी.एस. परस्ते के सतत मार्गदर्शन में थाना प्रभारी विन्ध्यनगर, निरीक्षक श्रीमती अर्चना द्विवेदी के नेतृत्व में तथा चौकी प्रभारी जयंत उप निरीक्षक सुधाकर सिंह परिहार की अगुवाई में गठित पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए तीनों आरोपियों को गिरफ्तार किया।फरियादी यश कुमार, 19 वर्षीय निवासी निगाही, थाना नवानगर ने दिनांक 25.12.2025 को थाना विन्ध्यनगर में रिपोर्ट दर्ज कराई कि तीन अज्ञात व्यक्तियों ने उसका ऑटो रोककर CMPDI कॉलोनी जयंत के पास मुख्य सड़क से डरा-धमकाकर शमशान घाट बनौली, जयंत ले जाकर पैसे की मांग की। पैसे न देने पर आरोपियों ने उसके साथ मारपीट की और मोबाइल फोन लूट लिया।जांच के दौरान पता चला कि घटना में संलिप्त एक आरोपी “लम्बू” है, जो गर्दा बनौली का निवासी है। आगे की जांच में उसका पूरा नाम विक्रम उर्फ़ लम्बू वर्मा पाया गया, जिसके खिलाफ पहले भी कई आपराधिक मामले दर्ज थे। सटीक पतासाजी के बाद तीनों आरोपियों को सिम्पलेक्स कॉलोनी, दक्षिण मुखी हनुमान मंदिर, जयंत के पास से गिरफ्तार किया गया। पूछताछ में आरोपियों ने अपना जुर्म स्वीकार किया और उनके कब्जे से फरियादी का मोबाइल फोन बरामद किया गया।गिरफ्तार आरोपियों में अमन कुमार वर्मा और विक्रम उर्फ़ लम्बू वर्मा, दोनों गर्दा बनौली निवासी, तथा शिवम वर्मा, खुटार पोखरा टोला, थाना बैढ़न, जिला सिंगरौली (म.प्र.) शामिल हैं। आरोपियों को दिनांक 26.12.2025 को गिरफ्तार कर 27.12.2025 को माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया गया।इस कार्यवाही में थाना प्रभारी निरीक्षक अर्चना द्विवेदी, चौकी प्रभारी उप निरीक्षक सुधाकर सिंह परिहार, सहायक उप निरीक्षक दीपनारायण, प्रधान आरक्षक पंकज सिंह, आरक्षक सुनील मिश्रा, भूपेन्द्र सिंह, सुबोध तोमर, धीरेन्द्र अहिरवार, महेश पटेल, प्रकाश सिंह, सुरेन्द्र यादव, सैनिक रमेश द्विवेदी एवं कृष्ण कुमार गोस्वामी की विशेष भूमिका रही। पुलिस ने आम नागरिकों से अपील की है कि किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत नजदीकी थाने को दें।