डीग गेट चौराहे पर रोज़ाना जाम से जनता परेशान, यातायात सुधार की मांग
मथुरा मथुरा के थाना गोविंदनगर क्षेत्र में स्थित डीग गेट चौराहा रोज़ाना लगने वाले जाम से स्थानीय जनता के लिए बड़ी परेशानी बन गया है। डीग गेट चौकी से लेकर सब्जी मंडी और स्मार्ट बाजार तक अक्सर यातायात पूरी तरह ठप हो जाता है, जिससे आम नागरिकों, व्यापारियों और राहगीरों को गंभीर दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। स्थानीय लोगों का कहना है कि डीग गेट चौकी के सामने बने कट के कारण दिन में कई बार जाम की स्थिति बन जाती है। जब भी जाम लगता है, लोग पुलिस को सूचना देते हैं, लेकिन समस्या का स्थायी समाधान अब तक नहीं हो पाया है। कई बार जाम इतना गंभीर हो जाता है कि एंबुलेंस और अन्य आवश्यक सेवाओं के वाहन भी फंस जाते हैं।नागरिकों का यह भी आरोप है कि चौराहों पर ट्रैफिक सिग्नल लगाए गए हैं, लेकिन वे वर्षों से बंद पड़े हैं। यदि ये सिग्नल सुचारू रूप से चालू कर दिए जाएं, तो यातायात व्यवस्था काफी हद तक सुधर सकती है। इसके अलावा, स्थानीय लोगों का यह भी कहना है कि कई बार पुलिस अपनी सुविधा अनुसार रास्ता खोलती और बंद करती है, जिससे जाम की समस्या और गंभीर हो जाती है।क्षेत्रवासियों ने प्रशासन से मांग की है कि डीग गेट चौराहे पर स्थायी ट्रैफिक व्यवस्था लागू की जाए, खराब पड़े सिग्नलों को जल्द चालू कराया जाए और पुलिस द्वारा नियमित रूप से यातायात का संचालन सुनिश्चित किया जाए। उनका कहना है कि इन उपायों से आम जनता को जाम की समस्या से राहत मिल सकती है।

मद्महेश्वर-तुंगनाथ धाम के कपाट खुलने की तारीख कल होगी घोषित, डीएम की मौजूदगी में होंगे धार्मिक अनुष्ठान
TMC सांसद का केंद्र पर हमला, संसद की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल
केदारनाथ यात्रा 2026 का काउंटडाउन शुरू, धाम पहुंचकर DM-SP ने तैयारियों का लिया जायजा
राहुल गांधी का केंद्र सरकार पर हमला, असम सीएम पर लगाए गंभीर आरोप
12,500 में खरीदे 30 हजार के नकली नोट, पुलिस ने किया बड़ा खुलासा