खरगोन में श्री गुरुगोबिंद सिंघ जी का 359वां प्रकाश पर्व श्रद्धा-भक्ति के साथ मनाया गया
हिन्दरक्षक, सरबंसदानी श्री गुरुगोबिंद सिंघ जी का 359वां प्रकाश पर्व श्री गुरुसिंघ सभा द्वारा श्रद्धा और भक्ति के साथ मनाया जा रहा है। इस अवसर पर शुक्रवार को नगर में भव्य नगर कीर्तन का आयोजन किया गया।शाम 4 बजे पंज प्यारों की अगुवाई में श्री तिलक पथ स्थित श्री गुरुद्वारा साहेब से नगर कीर्तन की शुरुआत हुई। फूलों से सुसज्जित रथ में श्री गुरुग्रंथ साहिब को विराजित कर कीर्तन प्रारंभ किया गया। नगर कीर्तन के दौरान शहर के मुख्य मार्गों पर गुरु के प्रति आस्था, विश्वास और समर्पण की झलक देखने को मिली।नगर कीर्तन में गुरु की महिमा का बखान किया गया और सुसज्जित बग्घी में विराजित श्री गुरुग्रंथ साहिब की सेवा में उपस्थित सभी श्रद्धालु नतमस्तक दिखाई दिए। कार्यक्रम में स्थानीय सिख समुदाय की भारी उपस्थिति रही और श्रद्धालुओं ने अपने विश्वास और भक्ति का प्रदर्शन किया।

मद्महेश्वर-तुंगनाथ धाम के कपाट खुलने की तारीख कल होगी घोषित, डीएम की मौजूदगी में होंगे धार्मिक अनुष्ठान
TMC सांसद का केंद्र पर हमला, संसद की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल
केदारनाथ यात्रा 2026 का काउंटडाउन शुरू, धाम पहुंचकर DM-SP ने तैयारियों का लिया जायजा
राहुल गांधी का केंद्र सरकार पर हमला, असम सीएम पर लगाए गंभीर आरोप
12,500 में खरीदे 30 हजार के नकली नोट, पुलिस ने किया बड़ा खुलासा